केंद्र के काले कानूनों के खिलाफ सारा देश किसानों के साथ,कभी आंतकी,कभी नक्सली कह कर भंडी प्रचार कर रहे मोदी के मंत्री-बलविंदर सिंह धालीवाल शंभू बार्डर पर धरने के लिए सैंकड़ो कांग्रेसियों का काफिला विधायक धालीवाल ने फगवाड़ा से किया रवाना



फगवाड़ा 11 दिसंबर (ध्रुव कलूचा) केंद्र की सरकार के द्वारा किसानी संबंधी काले बिलों के खिलाफ देश व्यापी अंदोलन के मद्देनजर आज पंजाब प्रदेश द्वारा शंभू बार्डर पर दिए जा रहे धरने के लिए फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) ने सैंकड़ो कांग्रेसियों का काफिला फगवाड़ा मार्किट कमेटी के सामने से रवाना किया। केंद्र की मोदी सरकार के नादरशाही निर्णय के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेसी धरने के लिए पूरी गर्मजोशी से रवाना हुए। 
                    इस मौके पर विधायक बलविंदर धालीवाल ने कहा कि केंद्र के किसानी संबंधी काले कानूनों के खिलाफ सारा देश किसानो के साथ है तथा उनके अंदोलन का समर्थन करता है,पर मोदी सरकार के मंत्री यां सहयोगी टोले में शामिल कपिल मिश्रा,रागिनी तिवारी जैसे लोग किसान अंदोलन में संर्घषरत किसानों को धमका रहे है तथा कभी आंतकी,कभी नक्सली कभी मिसगाईडड कह कर उनके खिलाफ भंडी प्रचार कर रहे है। धालीवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीको से चुनी सरकार जब तानाशाही पर उतर आए तो यां तो उनको आगे सियासत नही करनी यां फिर वो किसी के हाथों की पुतली बन कर देश को तबाही के रास्ते पर ले जाने की तैयारी में है। धालीवाल ने कहा कि केंद्र का यहीं अड़यिल व्यवहार उनकी तबाही के मंजर दिखा रहा है। पंजाब में चुनावी बिसात विछाने में व्यस्त भाजपा का प्रदेश में तो क्या पूरे देश में किसान सूपड़ा साफ कर देंगे। किसान अंदोलन का वहीं विरोध करता है जो रोटी नही खाता यां फिर अकल से अंधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ की अगुवाई में पूरी तरह से किसान भाईयों के साथ है तथा अंतिम सांस तक अपने किसान भाईयों के समर्थन में खड़ी रहेगी। आज शंभू बार्डर पर दिया जा रहा धरना मात्र संकेतिक है,आने वाले दिनों में किसान नेता जैसा आदेश देंगे वैसा उनका साथ दिया जाएगा। धरने में शामिल होने के लिए मार्किट कमेटी,ब्लाक समिति के चेयरमैन,उपचेयरमैन,पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी,जिला परिषद व ब्लाक समिति सदस्य,ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी,यूथ कांग्रेस,महिला कांग्रेस,सेवा दल के सभी पदाधिकारी,सभी कार्यकर्ता रवाना 60 गाडिय़ों में रवाना हुए।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन