सर्व नौजवान सभा ने महिला सुरक्षा विषय पर करवाया सैमीनार घरेलू हिंसा सहित हर तरह के उत्पीडऩ की शिकार महिलाएं सांझ केंद्र से करें संपर्क : इंस्पेक्टर कैलाश कौर


फगवाड़ा 21 दिसंबर (ध्रुव कलूचा) सर्व नौजवान सभा (रजि.) फगवाड़ा की ओर से सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह की अगवाई में सांझ केंद्र फगवाड़ा के विशेष सहयोग से नगर सुधार ट्रस्ट दफ़्तर की इमारत में चलाए जा रहे ब्यूटीशन और टेलरिंग प्रशिक्षण केन्द्र में ‘महिला सुरक्षा ’ विषय पर करवाए सप्ताहिक सैमीनार के दौरान संबोधन करते हुए प्रसिद्ध लेखक और चिंतक प्रिंसीपल गुरमीत सिंह पलाही ने कहा कि पंजाबी समाज की औरतें व महिलाएं आज तकरीबन हर क्षेत्र में बहुमुल्य योगदान दे रही हैं व पढ़ लिख कर अपनी तरक्की व सामाजिक सुरक्षा का रास्ता भी ख़ुद ही तैयार कर रही हैं। इस समागम की अध्यक्षता इंस्पेक्टर कैलाश कौर इंचार्ज सांझ केंद्र फगवाड़ा ने की। उन्होंने अपने विचार रखते हुए महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया एवं पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एप संबंधी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांझ केंद्र में 44 तरह की सर्विस लोगों को दी जाती है। उन्होंने औरतें को घरेलू हिंसा सहित हर किस्म के उत्पीडऩ को लेकर सांझ केन्द्र की सेवाएं लेने का आह्वान किया। सैमीनार के दौरान रिटा. ई.टी.ओ. रवीन्द्र सिंह चोट व पूर्व पार्षद अनुराग मानखंड ने कहा कि आज की महिला सूझवान है और सरकारों द्वारा भी महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने महिलाओं को विद्यार्थी जीवन में ही आत्म सुरक्षा के लिहाज से जूडो-कराटे आदि की प्रशिक्षण लेने बारे भी प्रेरित किया। इसके अलावा पूर्व पार्षद तृप्ता शर्मा, एच.एल. सांझ केंद्र मीना कुमारी, प्रितपाल कौर तुली अकाली नेत्री ने भी अपने बहुमुल्य विचार रखे। इंस्पेक्टर कैलाश कौर इंचार्ज सांझ केंद्र फगवाड़ा को समृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया। प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने सभा की ओर से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से किये जा रहे प्रयत्नों पर प्रकाश डाला। अंत में पूर्व पार्षद हुसन लाल जनरल मैनेजर जेसीटी मिल फगवाड़ा ने समूह गणमान्यों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ओंकार जगदेव, डा. नरेश बिट्टू, रजिन्द्र कुमार ए.एस.आई., हरभजन सिंह ए.एस.आई., इकबाल सिंह ए.एस.आई., बलजीत कौर, हरविन्द्र सिंह, रणजीत मल्हन, प्रिंस शर्मा, कुलबीर बावा, सुनील बेदी, नीतू गुडिंग, सुखजीत कौर, चेतना राजपूत, जगजीत सिंह सेठ, अमन, आँचल, जतिन्द्र, नेहा, सरबजीत कौर, रेनु, सेजल, पल्लवी, अनीता, ज्योति, पूजा देवी आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन