काले कृषि कानूनों को लेकर दुनिया भर में हो रही आलोचना से मूंह न फेरे मोदी सरकार : आशु मारकंडा * कहा : कानून वापिस लेना ही मसले का एकमात्र हल


फगवाड़ा 23 दिसंबर (ध्रुव कलूचा) यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष आशु मारकंडा ने दिल्ली के सिंघु बार्डर पर जारी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए आज यहां वार्तालाप में कहा कि मोदी सरकार को अपनी जिद्द त्याग कर किसानों की बरबादी की ईबारत लिखने वाले तीन काले कृषि कानूनों को तुरंत वापिस लेने की घोषणा करनी चाहिए ताकि सुखद माहौल में किसान आंदोलन समाप्त हो। उन्होंने यूथ कांग्रेस फगवाड़ा के पूर्व प्रधान अशोक वधवा की उपस्थिति में कहा कि मोदी सरकार की हठधर्मिता ठीक नहीं है। यदि वे खुद को 130 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधि मानते हैं तो उन्हें देखना चाहिए कि देश भर के करोड़ों किसान उनकी सरकार द्वारा बनाये कृषि कानूनों से खुश नहीं हैं। किसानों के लिये किसी भी कानून को उनकी सहमती के बिना लागू करना सरासर गलत है। ठिठुरती ठंड में किसानों का यूं परिवारों के बुज़ुर्गों, महिलाओं व बच्चों के साथ महीने भर से सडक़ पर खुले आसमान के नीचे धरना देने के लिए मजबूर होना मोदी सरकार के लिये शर्म की बात है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मोदी सरकार की इसको लेकर आलोचना हो रही है जिससे भारत की छवि भी धूमिल होती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को बार-बार बातचीत के लिये बुला कर वरगलाने की मोदी सरकार की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी। यदि इस मामले को लंबा खींचा गया तो यह मोदी सरकार के लिये ही बुरा साबित होगा।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन