पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भाजयुमों ने की सेवा सप्ताह की शुरुआत,बस स्टैंड की सफाई की -अटल जी के सपनों को पूरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी-प्रतीक कपूर,नितिन चढ्ढा



फगवाड़ा 25 दिसंबर (ध्रुव कलूचा) पूर्व प्रधानमंत्री स्व: श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन को राष्ट्रीय भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रुप में मनाने के आह्वान के मद्देनजर प्रदेश भाजयुमों भानु प्रताप राणा व जिला भाजयुमों अध्यक्ष सोनु रावलपिंडी के दिशा निर्देशन में जिला महासचिव नितिन चढ्ढा की अगुवाई में  सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई। जिसमें भाजयुमों जिला प्रभारी प्रतीक कपूर विशेष रुप से उपस्थित हुए। भाजयुमों कार्यकर्ताओंं ने  फगवाड़ा बस स्टैंड की सफाई का काम किया। इस मौके पर प्रतीक कपूर व नितिन चढ्ढा ने कहा कि आज उस महान हुतात्मा का जन्म दिन है जिनके रोम रोम में भारत बसता था तथा धमनियों में देश भक्ति का प्रवाह था। श्री वाजपेयी ऐसे सशक्त नेता थे जिनका लोहा पूरा देश मानता था। उन्होंने कहा कि श्री वाजपेयी अखंड भारत के पक्षधर थे तथा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी उनके पदचिन्हों पर चल कर देश को आगे की ओर ले जा रहे है और उनको सपनों को पूरा करने में लगे है। देश आज विश्व गुरु बनने की ओर कदम ताल कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को श्री अटल जी की वाणी से निकले विचारो को आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर पारस शर्मा,दिनेश दुगगल,वरुण नांगला, कृष्णा,नरेश,तुषार दुगगल, अमन,मिंटू, गौरव,आर्यन, प्रिंस,अर्जुन आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन