डा. साहिब ज्ञान व शिक्षा के ऐसे प्रचंड सूरज थे जिनका प्रकाश सदीयों तक ज्ञान के जिज्ञासूओं को प्रकाश देता रहेगा-बलविंदर सिंह धालीवाल डा. अंबेडकर साहिब के प्री निर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधायक धालीवाल ने किया नमन


फगवाड़ा 6 दिसंबर (ध्रुव कलूचा) फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) ने आज संविधान निर्माता भारत रतन डा.बी.आर.अंबेडकर के प्री निर्वाण दिवस पर याद करते कहा कि डा. अंबेडकर  ज्ञान व शिक्षा के ऐसे प्रचंड सूरज थे जिनका प्रकाश सदीयों तक ज्ञान के जिज्ञासूओं को प्रकाश देता रहेगा। धालीवाल ने आज हरगोबिंद नगर में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनके योगदान के लिए उनके प्रति अभार व्यक्त किया व नमन किया। उन्होंने कहा कि डा. अंबेडकर साहिब ने देश को जो संविधान दिया जिसकी बदौलत ही विश्व का इतना बड़ा लोकतांत्रिक देश आज विकास के मार्ग पर अग्रसर है। डा.साहिब के प्रयासों से ऐसी समाजिक क्रांति आई जिसके बाद दबे कुचले व प्रताडि़त व शोषित लोगो की सुनी जाने लगी तथा उनकी तरक्की के मार्ग खुले।  उन्होंने शोषित समाज को उठो,पढों ,संगठित हो तथा संर्घष करो का नारा दिया,  जो  आज भी समाज के लिए कारगर है। इस मौके ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव बुगगा, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबौत्रा, विधायक के मीडिया एडवाईजर गुरजीत पाल वालिया, कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह,बंटी वालिया, विजय बसंत नगर, अविनाश गुप्ता, सुखपाल बिनिंग, सोनू पसरीचा, अर्जुन सुधीर, बोबी वोहरा,हरप्रीत भोगल आदि मौजूद थे जिन्होंने बाबा साहिब की प्रतिमा पर फूल चढ़ा कर नमन किया।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन