केंद्र सरकार न समझी तो,किसान अंदोलन मोदी सरकार के कफन में आखिरी कील साबित होगा-बलविंदर सिंह धालीवाल फगवाड़ा में समूह संगठनों किसान अंदोलन के समर्थन में किया रोष प्रदर्शन ,मानव चेन बनाई


फगवाड़ा 7 दिसंबर (ध्रुव कलूचा) केंद्र सरकार द्वारा धक्केशाही के पारित किसान विरोधी बिलों के विरोध में फगवाड़ा में शहर की समूह संगठनों ने आज दिल्ली तथा देश में चल रहे किसान अंदोलन के समर्थन में रोष प्रदर्शन किया। जिसमें फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) विशेष रुप से उपस्थित हुए व अंदोलन को समर्थन दिया।
इस मौके धालीवाल ने कहा कि केंद्र की सरकार डिक्टेटर की भांति जन हित्त से जुड़़े मामलों की अनदेखी कर लोग संर्घष को समझने की बजाए उसको कुचलने की तैयारी में लगी रहती है। उनको पता नहीं कि पहले अंदोलन को कुचलनेे की हरियाणा में की गई कोशिश का किसान भाईयों ने किस तरह से जबाब दिया। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है,सरकार समझे कि हमारी थाली तक रोटी पहुंचाने के लिए देश का अन्नदाता सर्द अंधेरी रातों में धरती का सीना फाड़ अन्न उगाता है जिसको पानी की बौछारे नही डरा सकती। पर लोकतांत्रिक तरीको से चुनी सरकार का फर्ज बनता है कि यदि वो लोग की,लोग द्वारा,लोग से चुनी सरकार है तो सिर्फ पुंजीपति दोस्तों को खुश करने के लिए अन्नदाता को सडक़ो पर रुलने को मजबूर क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे बैठे है तथा किसानों के  आक्रोश का सामना करने की उनमें हिम्मत नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिद्दांतक व नैतिक तौर पर किसानों भाईयों के साथ है तथा मामले का तसल्ली बख्श हल होने तक उनके साथ है। 
                  मार्किट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार सदियों पुराने किसान आढ़ती के रिश्ते को खत्म कर अपने पुंंजीपति दोस्तों को खुश करने के लिए किसानों की मां खेतों के हड़पने का मार्ग प्रशस्त कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कहना कि किसानों को भडक़ा रहा है,उसको समझना चाहिए  किसान खुद्द समझदार है तथा पढ़े लिखे है। कोई भी अपनी गर्दन कत्ल करने के लिए आगे नही करता । केंद्र को हर हालत में काले कानून रद्द करने ही होंगे। इस मौके मार्किट कमेटी उपचेयरमैन जगजीवन खलवाड़ा, विनोद वरमानी,गुरजीत पाल वालिया,मोहन सिंह सांई,सरबर गुलाम सब्बा,मोहन सिंह गांधी,अमनदीप सिंह लंबड़दार, गुरशरण सिंह गोशी,पवन कुमार भुल्लाराई, बहादुर सिंह भुल्लाराई, सन्नी वालिया, पतविंदर सिंह,राज कुमार राजू भगतपुरा आदि समेत सैंकडो लोग मौजूद थे। धालीवाल ने फगवाड़ा वासियों के प्रार्थना की कि अपना कारोबार 8 तारीख को बंद रखते हुए किसानों अंदोलन को समर्थन दे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन