केंद्र सरकार की हठधर्मी के चलते देश का अन्नदाता सर्द रातों में दिल्ली की सडक़ो पर-बलविंदर सिंह धालीवाल संर्घषरत किसानों के लिए लंगर व समान लेकर अरदास वेलफेयर सोसायटी की टीम को विधायक धालीवाल ने किया दिल्ली रवाना


फगवाड़ा 9 दिसंबर (ध्रुव कलूचा) केंद्र सरकार द्वारा पारित किसानी संबंधी काले कानूनो के खिलाफ दिल्ली में संर्घषरत किसानों को सहयोग करने व उनका उत्साह बढ़ाने के लिए फगवाड़ा की समाज सेवी संस्था अरदास वेलफेयर सोसायटी का 500 युवाओं का एक जत्था अध्यक्ष जतिंदर बोबी की अगुवाई में आज लंगर,खानपान का समान व कंबल लेकर दिल्ली रवाना हुआ,जो चार दिन वहां रह कर उनकी सेवा करेगा। इस जत्थे को आज फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। धालीवाल ने कहा कि अरदास वेलफेयर के सदस्य, जो अध्यक्ष जतिंदर बोबी व सलाहकार तजिंदर बाबा जी की अगुवाई में हमेशा समाज सेवा में जुटे रहते है,आज जो अपने किसान भाईयों की सेवा के लिए समान वगैरहा लेकर दिल्ली जा रहे है,उसके लिए सभी सदस्य बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले बिना किसी के सलाह व किसान संगठनो को विश्वास में लिए धक्के से बिल पारित करवा कर कानून बना दिए। जबकि किसान जत्थेबंदियों ने इन कानूनों के किसानी के डैथ वारंट बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया। पर केंद्र की सरकार अपने पुंजीपति दोस्तों को खुश करने के लिए हठधर्मी से काम  ले रही है तथा देश का अन्नदाता सर्द रातों में दिल्ली की सडक़ो पर है।         इस मौके तजिंदर बावा ने बताया कि देश का अन्नदाता किसान जो हमारी थाली में रोटी पहुंचाने के लिए धरती मां की गोद से अनाज पैदा करता है,उसका इस तरह सडक़ो पर रुलना शर्मनाक है तथा इसके लिए केंद्र सरकार दोषी है। उन्होंने बताया कि सोसायटी अध्यक्ष जतिंदर बोबी 500 साथियों समेत 2000 हजार कंबल, रस बिस्कुट,कोल्ड ड्रिंक ले कर जा रहे है तथा वहां पर 4 दिन तक चाय पकौड़ो का लंगर भी लगाया जाएगा। बावा ने कहा कि वो किसान अंदोलन का समर्थन करते है तथा उनके संर्घष में हर समय उनके साथ है। इस मौके पर पीपीसीसी के पूर्व सचिव मनीष भारद्वाज, सुशील मैनी, कुलदीप सिंह, विनोद वरमानी, विधायक के मीडिया एडवाईजर गुरजीत पाल वालिया,पीए अमरिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन