किसान आंदोलन को हाईजैक करने वालों को किसान खुद सबक सिखाएं : मनीष सूद * किसानों से सहानुभूति पूर्ण व्यवहार करे केन्द्र * जिला कपूरथला व फगवाड़ा में की नई नियुक्तियां


फगवाड़ा 2 दिसंबर (ध्रुव कलूचा) शिव सेना हिन्दुस्तान की एक बैठक जिला प्रधान राजकुमार भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें शिव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सूद एवं आई.टी. सैल पंजाब के प्रधान भजन बाती विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान जिला कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए अशीष चावला को जिला महासचिव नियुक्त किया गया जबकि संगठन के फगवाड़ा शहरी उपाध्यक्ष लक्की की निष्ठा को देखते हुए फगवाड़ा शहरी प्रधान का दारोमदार सौंपा गया जबकि सुक्खा को ट्रांसपोर्ट सैल फगवाड़ा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सूद ने कहा कि किसानों को अपना आंदोलन करने का पूरा अधिकार है तथा केन्द्र को भी सहानुभूति पूर्वक उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए लेकिन आंदोलन में शामिल असामाजिक तत्वों द्वारा भारत विरोधी तथा हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन करना सर्वथा निंदनीय है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने समूह किसान भाईयों से पुरजोर अपील कर कहा कि इस तरह के तत्वों को खुद सबक सिखायें जो उनके आंदोलन को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन