किसान अंदोलन को लेकर शिव सेना (ब) के प्रदेश अध्यक्ष 31 जनवरी को फगवाड़ा में -सेना किसान अंदोलन की हिमायत में, पर लाल किले की घटना निंदनीय-कमल सरोज


फगवाड़ा 29 जनवरी (ध्रुव कलूचा) शिव सेना (बाल ठाकरे) के प्रदेश अध्यक्ष योग राज शर्मा 31 जनवरी को फगवाड़ा में पंजाब स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे जिसमें किसान अंदोलन संबंधी तथा लाल किले पर हुई हुल्लड़बाजी संबंधी अपनी पार्टी की रणनीति की घोषणा करेंगे। इस संबंधी जानकारी देते शिव सेना के प्रदेश प्रैस सचिव कमल सरोज ने फगवाड़ा में बताया कि मीटिंग 31 जनवरी को 12 बजे से 4 बजे तक फगवाड़ा के बिग-7 (बसंत पलाजा) हरगोबिंद नगर में  होगी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष योग राज शर्मा जी समेत पंजाब के पदाधिकारी भाग लेंगे। सरोज ने बताया कि शिव सेना किसान अंदोलन का समर्थन करती है क्योंकि किसान अपनी जायज मांगो को लेकर शांतमयी धरने पर बैठे है तथा केंद्र सरकार उनकी सुनवाई नही कर रही है। पर 26 जनवरी में ट्रैक्टर परेड की आड़ में लाल किले पर जो हुल्लड़बाजी हुई उसकी कड़े शब्दों में निंदा भी करते है। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा जी आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे। कमल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष योग राज शर्मा जी 1 बजे पत्रकारों से बातचीत करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन