सर्व शक्ति सेना हमेशा किसान अंदोलन के साथ -दिल्ली में मचाया हुड़दंग शरारती तत्वों की साजिश-लखविंदर पप्पा


फगवाड़ा 29 जनवरी (ध्रुव कलूचा) किसान कभी आतंकवादी नही हो सकता तथा दिल्ली में हुड़दंग मचाने वाले तथा लाल किले पर झंडा चढ़ाने वाले शरारती है, जो एक साजिश अधीन किसान अंदोलन को फेल करना चाहते है। उक्त विचारों का खुलासा सर्व शक्ति सेना के प्रदेश यूथ अध्यक्ष लखविंदर पप्पा ने सेना की एक मीटिंग में किया। उन्होंने कहा कि काफी दिन से अशंका जताई जा रही था कि केंद्र सरकार जब बातचीत के जरिए कोई हल नही कर सकी तो वो ओछे हथकंडो पर उतर आई। पहले एनआईए के नोटिसों के जरिए डराया धमकाया गया व अब अपने खास चमचो के जरिए हिंसा फैला कर किसान अंदोलन को बदनाम करने में लगी है। पंजाब के उपाध्यक्ष अवतार पम्मा, बलजीत भुल्लाराई व सिटी प्रमुख वलायती राम ने कहा कि हिंदू सिख एकता पंजाब की बहुमुल्य विरासत है तथा इसको कोई शरारती तोड़ नही सकता। केंद्र सरकार महौल खराब करने की बजाए मामले को गरिमा पूर्ण ढंग से निपटाए। व्यापार सैल के पाली समरा व बब्बी गोस्वामी ने कहा कि कानून जो किसानो के हित्त में नही है, जिसका वो शुरु से विरोध कर रहे है,उसे तुरंत वापिस लिए जाना चाहिए। केंद्र सरकार खुद्द अडिय़ल रुख अपना रही है पर दूषणबाजी किसानों पर कर रही है। जिला प्रमुख दिनेश बांसल ने कहा कि हम किसानों के शांतमयी अंदोलन का समर्थन करते है तथा शीघ्र उनकी एक टीम दिल्ली में किसान अंदोलन से एक जुटता दर्शाने के लिए जाएगी। 

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन