खुल्लर व नेहरा की अगवाई में नवनियुक्त एस.पी. से मिला आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम का प्रतिनिधिमण्डल * फगवाड़ा में नियुक्ति पर दी शुभकामनाएं * शहर की समस्याओं पर की चर्चा


फगवाड़ा 22 जनवरी (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला का एक प्रतिनिधिमण्डल आज जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर तथा जिला महासचिव रमन नेहरा की संयुक्त अगवाई में सब-डिवीजन फगवाड़ा केनवनियुक्त एस.पी. सर्वजीत सिंह बाहिया से मिला। इस दौरान फोरम के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एस.पी को गुलदस्ता भेंट करके फगवाड़ा में उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही विश्वास दिलाया कि फगवाड़ा में कानून-व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने में पूरा सहयोग दिया जाएगा। फोरम के सदस्यों ने शहर की कई समस्याओं की तरफ भी एस.पी. सर्वजीत सिंह का ध्यान आकर्षित किया तथा बताया कि बस स्टैंड के बाहर बसों के ठहराव से यातायात बाधित होता है व साथ ही शहर में अवैध अतिक्रमण की भारी समस्या है जिस पर एस.पी. सर्वजीत सिंह ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाया जाएगा। रमन नेहरा ने एस.पी. को बताया कि उनकी संस्था भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा में सक्रियता से काम कर रही है। इसके अलावा समाज सेवा में भी बढ़चढ़ कर योगदान डाला जाता है। फोरम के सदस्यों द्वारा एस.पी. के ध्यान में लाये जाने पर जी.टी. रोड बस स्टैंड के सामने लुधियान साईड पर क्रासिंग की समस्या का मौके पर निवारण भी करवाया गया। इस अवसर पर फोरम के जिला चेयरमैन धनपाल सिंह गांधी, के.के. शर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अश्वनी बघानिया, बलराज दुग्गल, दीपक शर्मा, धीरज कुमार, अमरजीत सिंह गांधी भी इस प्रतिनिधिमण्डल में शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन