सरकारी एलीमैंटरी स्कूल बरनां में मनाया गया गणतंत्र दिवस शिव सेना के प्रदेश प्रैस सचिव कमल सरोज ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज


फगवाड़ा 26 जनवरी (ध्रुव कलूचा) सरकारी एलीमैंटरी स्कूल बरनां में हैड टीचर बलविंदर कौर की अध्यक्षता में  गणतंत्र दिवस बड़ी श्रद्दा व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें शिव सेना (बाल ठाकरे) के प्रदेश प्रैस सचिव कमल सरोज मुख्यातिथि थे,जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर उसको सलामी दी। कमल सरोज ने कहा बच्चे हमारे देश की धरोहर है। आज इस पर्व पर इनको गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि बच्चे कल का भविष्य है तथा इनको राष्ट्रीय त्यौहारो तथा कद्रो कीमतों की जानकारी दी जानी चाहिए। उनको ऐसे पर्व की महत्ता को बारे में बताया जाना चाहिए कि किस तरह हजारो कुबार्नीयों के बाद देश को आजादी मिली। स्वतंत्रता के लिए लड़ी जाने वाली लड़ाई में देश भक्तों ने हमारे आज के लिए अपना कल वरदान कर दिया। हमें उनकी कुबार्नी को व्यर्थ नहीं होने देना है तथा देश की एकता व अखंडता के लिए निरंतर काम करते रहना है। इस मौके पर  मनजीत सिंह चेयरमैन स्कूल प्रबंधक कमेटी, मनजीत मैहमी,यश बरना, ज्ञान चंद रिटायर्ड हैड टीचर, रीना रानी,हेम रानी,परमजीत कौर अध्यापक,सुमन बाला, रेशम कौर पूर्व सरपंच आदि मौजूद थे। इस मौके बच्चो के मिठाईया बांटी गई। हैड टीचर बलविंदर कौर ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी प्रदान की।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन