खुल्लर व नेहरा की अगवाई में आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम ने तहसीलदार मनदीप कौर की नियुक्ति का किया स्वागत * तहसील में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बारे की चर्चा


फगवाड़ा 28 जनवरी (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला का एक प्रतिनिधिमण्डल आज जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर तथा जिला महासचिव रमन नेहरा की संयुक्त अगवाई में फगवाड़ा कीनवनियुक्त तहसीलदार श्रीमति मनदीप कौर से मिला। इस दौरान फोरम के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त तहसीलदार को गुलदस्ता भेंट करके फगवाड़ा में उनकी नियुक्ति का स्वागत किया व उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। सदस्यों ने फोरम की ओर से भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के साथ ही समाज सेवा में डाले जा रहे योगदान बारे उन्हें अवगत करवाया तथा फगवाड़ा तहसील परिसर में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बारे चर्चा करते हुए हर प्रकार के सहयोग का भरोसा दिया। रमन नेहरा ने आम जनता से जुड़े कुछ मुद्दों की तरफ भी तहसीलदार मनदीप कौर का ध्यान आकर्षित किया जिन्हें उन्होंने ध्यानपूर्वक सुना तथा उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर फोरम के जिला चेयरमैन धनपाल सिंह गांधी, के.के. शर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट एस.के. अग्रवाल, दीपक शर्मा, अश्वनी बघानिया, बलराज दुग्गल, दीपक शर्मा, धीरज कुमार, अमरजीत सिंह गांधी, सचिव शर्मा, सनी धीमान भी इस प्रतिनिधिमण्डल में शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन