किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार नहीं दिखा रही गंभीरता : आशु मारकंडा *कहा : काले कानून वापिस लेने का हो ऐलान


फगवाड़ा 5 जनवरी (ध्रुव कलूचा) यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष आशु मारकंडा केन्द्र सरकार पर किसान आंदोलन को लेकर गंभीरता ना दिखाने का आरोप लगाया है। आज यहां वार्तालाप में उन्होंने कहा कि यदि मोदी सरकार गंभीर होती तो बार-बार वार्ता के नाम पर किसानों के आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश न करके सीधे काले कानून रद्द करने का ऐलान किया जाता। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है जिसे नाराज करना परमात्मा को नाराज करने के समान है। विडंबना है कि सवा महीने से पंजाब व हरियाणा सहित अन्य राज्यों के किसान लाखों की संख्या में दिल्ली सीमा पर बैठे हैं। भीष्ण सर्दी और बरसात के बावजूद उनके हौसले बुलंद हैं जो तीनों काले कानूनों को रद्द करवा कर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को दबाने के लिये केन्द्र की मोदी सरकार जिस प्रकार से जिद्द पर अड़ी हुई है वह देश की शांति और विकास के लिये घातक ही सिद्ध होगा। इसलिए मोदी सरकार किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने का ऐलान करे क्योंकि जब से किसान अपने अधिकार की लड़ाई को लेकर सडक़ों पर उतरे हैं तब से कृषि एवं उद्योग दोनों ठप्प पड़े हैं। पूरा देश चाहता है कि अन्नदाता किसान की मांग को मान लिया जाए क्योंकि जब किसान ही नहीं चाहता कि नए कानून ठीक नहीं हैं तो जबरदस्ती कोई कानून उनपर नहीं थोपा जाना चाहिए। देश भर का किसान, मजदूर, उद्योगपति, व्यापारी तथा दुकानदार मोदी सरकार की हठधर्मिता से परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मोदी सरकार न किसानों की बात न मानी तो देश की जनता भाजपा तथा मोदी सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर कुलदीप सिंह मेवा सिंह वाला, बोबी ठक्करकी, संतोख राज, अशोक नरूड़ आदि उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन