धालीवाल द्वारा करवाये विकास के बल पर फगवाड़ा में बनेगा कांग्रेस का मेयर : आशु मारकंडा * कहा : 17 को घोषित होने वाले परिणाम भी रहेंगे कांग्रेस के पक्ष में


फगवाड़ा 15 फरवरी (ध्रुव कलूचा) जिला कपूरथला यूथ कांग्रेस के पूर्व उप प्रधान आशु मारकंडा ने कहा कि 14 फरवरी को संपन्न हुए पंजाब के विभिन्न नगर निगम व नगर परिषद चुनाव के 17 फरवरी को जब परिणाम घोषित होंगे तो विरोधी दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार ने अपने कार्यकाल में जन कल्याण तथा प्रदेश के विकास के जो काम किये हैं उसके फलस्वरूप पंजाब भर में पार्टी को शानदार जीत मिलेगी। उन्होंने फगवाड़ा नगर निगम चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल की बदौलत शहर के हर वार्ड में युद्ध स्तर पर विकास करवाया गया है। विकास के कामों में जहां पूरी पारदर्शिता से काम लिया गया वहीं किसी प्रकार का पक्षपात भी नहीं हुआ है। शहर में इससे पहले कभी इतना विकास नहीं हुआ जितना विधायक धालीवाल ने पिछले डेढ वर्ष से भी कम समय में करवा दिया है। इससे पहले हर वार्ड में किसी न किसी मूलभूत सुविधा का आभाव था जिसे प्राथमिकता के आधार पर सुलभ करवाया गया है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा नगर निगम चुनाव जब भी होंगे कांग्रेस पार्टी को ही बहुमत मिलेगा और मेयर भी कांग्रेस का ही बनेगा। जिस तरह अक्तूबर 2019 में करवाये गए विधानसभा चुनाव में लोगों ने विकास को चुना था उसी तरह कार्पोरेशन चुनाव में भी फगवाड़ा के वोटर विकास को ही प्राथमिकता देंगे। इस दौरान उनके साथ सुमित भंडारी भी मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन