पूर्व पार्षद अनुराग मनखंड के प्रयास से वार्ड नंबर 23 के खाली प्लाट की करवाई सफाई * प्लाट में जमा गंदगी से पॉश कालोनी के लोग हो रहे थे परेशान * पूर्व पार्षद की पत्नी सपना मनखंड से लगाई थी सहयोग की गुहार


फगवाड़ा 8 फरवरी (ध्रुव कलूचा) पूर्व पार्षद अनुराग मनखंड के प्रयास से आज न्यू माडल टाऊन में लोगों की परेशानी का कारण बने एक खाली प्लाट की सफाई करवाई गई। अनुराग मनखंड एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति सपना मनखंड ने बताया कि नई वार्डबंदी के अनुसार वार्ड नंबर 23 के अन्तर्गत न्यू माडल टाऊन का उक्त खाली प्लाट गंदगी से भरा हुआ था जहां कूड़ा कर्कट के अलावा जंगली घास की भरमार थी जिससे मक्खियां और मच्छर पनप रहे थे और मलेरिया व डेंगू जैसी खतरनाक बिमारियों का खतरा बना हुआ था। गंदगी के चलते क्षेत्र में बदबू का आलम भी था। वार्ड वासियों के अनुसार उन्होंने वार्ड की पूर्व महिला पार्षद संगीता गुप्ता से कई बार इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग भी की लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो पूर्व पार्षद अनुराग मनखंड एवं उनकी धर्मपत्नी सपना मनखंड से गुहार लगाई गई। जिन्होंने प्राथमिकता के आधार पर ट्रालियां लगा कर वार्ड की सफाई का काम करवाया है जिसे लेकर वार्ड वासी प्रसन्न हैं व पूर्व पार्षद अनुराग मनखंड तथा उनकी पत्नी का आभार प्रकट करते हैं। अनुराग मनखंड ने बताया कि न्यू माडल टाऊन के अलावा रिजेंसी टाऊन, रतनपुरा, हरगोबिंद नगर आदि के लोग अपनी विकास से संबंधित समस्याओं को लेकर जब चाहें उनसे संपर्क कर सकते हैं। हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन