विश्वकर्मा मन्दिर में श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 28 फरवरी को


फगवाड़ा 15 फरवरी (ध्रुव कलूचा) श्री विश्वकर्मा धीमान सभा रजि. फगवाड़ा की जनरल बैठक सभा के प्रधान श्री बलवंत राय धीमान की अध्यक्षता में शिरोमणी श्री विश्वकर्मा मन्दिर बंगा रोड फगवाड़ा में आयोजित की गई। जिसमें सभा के सरपरस्तों एवं मैंबरों ने भाग लिया। बैठक संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए सभा के प्रधान बलवंत राय धीमान ने बताया कि इस वर्ष श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव आगामी 28 फरवरी दिन रविवार को श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सुरिन्द्र सिंह कलसी न्यू कलसी फर्नीचर हाऊस उपस्थित होंगे। ध्वजारोहण श्री नरिन्द्र सिंह टट्टर द्वारा किया जाएगा। प्रात:काल 9 बजे श्री विश्वकर्मा पुराण के पाठ का भोग डाला जाएगा। जिसके पश्चात सभा के समूह सदस्यों द्वारा हवन यज्ञ करवाया जाएगा। श्री धीमान ने बताया कि श्री विश्वकर्मा चैरीटेबल अस्पताल ट्रस्ट में शीघ्र ही 24 घण्टे आपातकालीन विभाग खोला जा रहा है। जिसमें एमरजेंसी केस की हर सुविधा बहुत कम शुल्क पर उपलब्ध होगी। उन्होंने सभी को गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी दी। बैठक में सभा के वरिष्ठ उप प्रधान सुरिन्द्रपाल धीमान, महासचिव गुरनाम सिंह जूतला, कैशियर विक्रमजीत सिंह चग्गर, बख्शीश राम धीमान, रमेश धीमान, जसपाल सिंह लाल, अरुण रूपराय, सूरज धीमान, अशोक धीमान, नरिन्द्र सिंह भच्चू, भुपिन्द्र सिंह जंडू, सुखवंत सिंह घटोड़ा, तरलोक सिंह भोगल, इन्द्रजीत सिंह मठाड़ू, नछत्तर सिंह लाल, जसवंत राय धीमान, धीरज धीमान व कार्यालय सचिव बलविन्द्र रतन आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन