शिव सेना महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में 9 मार्च को निकालने जा रही है शोभा यात्रा -ठाकुर द्वारा प्राचीन शिव मंदिर,सराए रोड से बम बम भोले की गूंज से निकलगे शिव भक्त


फगवाड़ा 15 फरवरी (ध्रुव कलूचा) शिव सेना (बाल ठाकरे) द्वारा पावन पर्व महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में हर साल की तरह इस साल भी 9 मार्च को विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों संबंधी एक बैठक वरिष्ठ नेता गोपाल चोपड़ा (बब्बू) व विनोद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश सचिव गुरदीप सैनी, प्रदेश यूथ उपाध्यक्ष रुपेश धीर, तहसील अध्यक्ष दिनेश बांसल,सिटी प्रमुख रमन शर्मा विशेष रुप से हाजिर हुए। जानकारी देते सेना नेताओं ने बताया कि शोभा यात्रा का आयोजन ठाकुर द्वारा प्राचीन शिव मंदिर,सराए रोड से मंदिर कमेटी  व शहर वासियों के सहयोग से 9 मार्च बाद दोपहर 2 बजे किया जाएगा। जिसमें धार्मिक झांकियों के साथ शिव भक्त बम बम भोले की गूंज से निकलेंगे । उन्होंने सभी धर्म प्रेमी जनता,समाज सेवा संगठनों,राजसी नेताओं व मंदिर कमेटियों से अपील की जाती है कि वो बढ़ चढ़ कर शोभा यात्रा का हिस्सा बने व देव आदि देव महादेव का आर्शीवाद हासिल करे। शोभा यात्रा में झांकिया देखने योगय होगी जिसके लिए तैयारिया शुरु कर दी गई है। उन्होंने शहर वासियों व  दुकानदारों को बाजार सजानें तथा शोभा यात्रा के स्वागत के लिए भव्य तैयारिया करने की भी अपील की । उन्होंने सिविल प्रशासन व पुलिस प्रशासन से शोभा यात्रा में सहयोग की मांग करते सुरक्षा व अन्य बंदोबस्त करने का अनुरोध किया तांकि शोभा यात्रा का सब धर्मप्रेमी आनंद उठा सकते तथा भोले बावा का आर्शीवाद हासिल कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन