महांशिव रात्रि शोभा यात्रा संबंधी कैलेंडर जारी,शोभा यात्रा 9 मार्च को -शिव सेना ने सभी शहरवासियों से भाग लेने व सहयोग की अपील


फगवाड़ा 22 फरवरी (ध्रुव कलूचा) महांशिव रात्रि के पावन पर्व पर 9 मार्च को शिव सेना द्वारा शहर निवासियों के सहयोग से निकाली जाने वाली विशाल शोभा यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में एक बैठक सीनीयर नेता विनोद गुप्ता व सिटी प्रमुख रमन शर्मा की अगुवाई में की गई। जिसमें प्रदेश सचिव गुरदीप सैनी विशेष रुप से उपस्थित हुए। बैठक में शोभा यात्रियों की तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में तैयार कैलेंडर जारी किया गया। बैठक में बताया गया कि सभी मंदिर कमेटियों व धार्मिक संस्थाओं से झांकीयों सबंधी बातचीत की जा रही है तथा सभी धूमधाम से शोभायात्रा के लिए झांकिया लाने की तैयारी कर रहे है।  सेना नेताओं ने शोभा यात्रा का रुट भी तय किया गया तथा रुट में पड़ते सभी दुकानदार भाईयों,समाजिक संगठनों से अपील की कि शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए हर साल की तरह सहयोग दे तथा बाबा भोले का आर्शीवाद हासिल करे। सेना नेताओं ने बताया कि शोभा यात्रा दौरान बजारों में स्वागती गेट व संगत के लिए लंगर लगाए जाएंगे। सभी बाजारों में शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन