ऑल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला ने चन्द्रशेखर खुल्लर व रमन नेहरा की अगवाई में जरूरतमंद परिवार को कन्या के विवाह हेतु भेंट की सहायता * नगद राशी के साथ सौंपा घरेलू सामान


फगवाड़ा 10 फरवरी (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला ओर से जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर एवं जिला महासचिव रमन नेहरा की अगवाई में एक जरूरतमंद परिवार को कन्या के विवाह हेतु नगद राशी के साथ घरेलू सामान भेंट किया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि परिवार की आर्थिक दशा काफी कमजोर है व परिवार द्वारा संपर्क किये जाने पर यह प्रयास करते हुए 8100 रुपए नगदी के साथ घरेलू सामान दिया गया है। फोरम की ओर से जहां भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा में सार्थक प्रयास किया जाता है वहीं समाज सेवा में भी समय-समय पर बहुमुल्य योगदान डाला जाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे। रमन नेहरा ने बताया कि इस प्रोजैक्ट को पूरा करने में लिप नेता जरनैल नंगल, पाली सूद, सचिन सल्होत्रा, सुमित गुप्ता, सचिन बघानिया, मोनिका, आशू मारकंडा, लखवीर सिंह, सचिन अरोड़ा, चंचल का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर ललित मदान, विशाल वालिया, सनी धीमान, सचिन शर्मा, बलराज दुग्गल आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन