खुल्लर व नेहरा की अगवाई में नवनियुक्त एस.डी.एम. शायरी मल्होत्रा से मिला प्रतिनिधिमण्डल * फगवाड़ा में नियुक्ति का किया स्वागत


फगवाड़ा 11 फरवरी (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला का एक प्रतिनिधिमण्डल फोरम के जिला कपूरथला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर एवं जिला महासचिव रमन नेहरा की अगवाई में फगवाड़ा की नवनियुक्त एस.डी.एम. डा. शायरी मल्होत्रा से मिला। इस दौरान गुलदस्ता भेंट करते हुए उन्हें अपनी शुभकामना दी। प्रतिनिधिमण्डल में फोरम के जिला चेयरमैन धनपाल सिंह गांधी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट एस.के. अग्रवाल, पी.आर.ओ. धीरज कुमार के अलावा दीपक शर्मा व सचिन शर्मा शामिल थे। खुल्लर व नेहरा ने एस.डी.एम. को फोरम की गतिविधियों से अवगत करवाया तथा बताया कि समाज से फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिये उनकी संस्था उल्लेखनीय कार्य कर रही है। समाज सेवा के क्षेत्र में भी फोरम सक्रिय है। जिसके अन्तर्गत जरूरतमंदों को राशन भेंट करना, जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहयोग देना, रक्तदान शिविर लगाना और वाहन प्रदूषण चैकअप कैंप इत्यादि लगा कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करना इत्यादि शामिल है। एस.डी.एम. डा. मल्होत्रा ने फोरम के पदाधिकारियों द्वारा समाज सेवा में डाले जा रहे योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना हर समर्थक नागरिक एवं संस्था का दायित्व है ताकि किसी का भी शोषण न हो सके। उन्होंने फोरम के पदाधिकारियों को जनता में भ्रष्टाचार के प्रति जागरुकता लाने की दिशा में उनकी संस्था द्वारा किये जाने वाले हर प्रयास में प्रशासन की ओर से सहयोग का भरोसा दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन