पंजाब में कांग्रेस के अलावा कोई विकास नही करवा सकता-धालीवाल होशियारपुर नगर निगम चुनावों में प्रचार के लिए पहुंचे फगवाड़ा विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल


फगवाड़ा 12 फरवरी (ध्रुव कलूचा) फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटार्यड आई.ए.एस) साथीयों समेत दो दिन से होशियारपुर में हो रहे निगम चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के हक में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे है। उन्होंने वार्ड नंबर 4,22,35,48 के उम्मीदवार जगरुप सिंह धामी, विजय कुमार अग्रवाल, उषा रानी,नबाब जी के लिए डोर टू डोर कंपेन की व उनके हक वोट मांगे।
                           विधायक धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसका जन्म संर्घष से हुआ है तथा इसने ही हमेशा दबे कुचले व संर्घषशील लोगो की बात की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के अलावा कोई विकास नही कर सकता। धालीवाल ने कहा कि होशियारपुर के लोग जानते है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह व होशियारपुर से कैबनिट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की अगुवाई में जितना विकास हुआ है,उसकी कोई मिसाल नही है। पंजाब में करोड़ो रुपए विकास के लिए खर्चे गए है। पंजाब को एक आर्दश प्रदेश के तौर पर विकसित किया जा रहा है। पंजाब सरकार ने अनेक नए प्रोजैक्ट शुरु किए है। उन्होंने अपील की कि होशियारपुर वासी अपने क्षेत्र को ओर विकास के लिए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को ही वोट दे। इस मौके पर फगवाड़ा मार्किट कमेट के चेयरमैन नरेश भारद्वाज, विनोद वरमानी, ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुरजीत पाल वालिया,पूर्व पार्षद मनीष प्रभाकर, बंटी वालिया,गुरदीप गरेवाल, बंटी शर्मा, राम सांपला, सुदर्शन बहल,बलराज सेठी,राजीव बजाज आदि समेत होशियारपुर कांग्रेस के नेता व वर्कर मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन