पुलवामा के शहीदों को शिव सेना ने याद किया -युवा पीढ़ी को वैलंटाईन डे याद पर पुलवामा भूले-गुरदीप सैनी


फगवाड़ा 14 फरवरी (ध्रुव कलूचा) पुलवामा के आतंकवादी हमले में शहीद हुए सुरक्षा बलो को याद करने के लिए शिव सेना द्वारा एक समारोह का आयोजन प्रदेश यूथ उपाध्यक्ष रुपेश धीर,सिटी प्रमुख रमन शर्मा की अध्यक्षता में सिटी कार्यालय रेलवे रोड पर संपन्न हुआ,जिसमें प्रदेश सचिव गुरदीप सैनी विशेष रुप में उपस्थित हुए। इस मौके शहीदों को याद कर जय हिंद व भारत माता की जय के जयघोष के साथ उनको श्रदांजलि दी गई।
                इस मौैके गुरदीप सैनी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पश्चिमी सभ्यता में रंगती जा रही है तथा आपने देश के लडऩे वाले स्वतंत्रता सेनानीयों तथा आजादी को बरकरार रखने के लिए भारत मां की अखंडता की रक्षा के लिए जानें कुर्बान करने वाले शहीदो को भूलती जा रही है। सैनी ने कहा कि 14 फरवरी को युवा पीढ़ी को वैलेटंाईन तो याद है पर हमारे कल के लिए अपना आज कुर्बान करने वाले सीआरपीएफ के  जवान जिनकी बस को आरडीएक्स से उड़ा दिया को आज भूल गए। याद रखों कि जो कौमें अपने शहीदों को याद नही रखती उनकी बर्बादी के निशां दीवारों पर लिखे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि शिव सेना ऐसे फूहड़ व भद्दे प्रचलन का विरोध करती है। सेना हमेशा देश सेवा में हर कुर्बानी देने के लिए कृतसंक्लप है। इस मौके रुपेश धीर व रमन शर्मा ने भी पुलवामा के शहीदों को याद किया व उनके चरणों में नमन करते उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर सेना के वरिष्ठ नेता गोपाल चोपड़ा (बब्बू),तहसील अध्यक्ष दिनेश बांसल,सुनील जलोटा,कमल गंगड़, मनोज टंडन,आशु करवल,दीपक लेखी,हैरी,पुनीत, रिंकू दुगगल, शालू हदियाबाद, विजय चैरी, अमित,साहिल, गुरी,सन्नी आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕਪੂਰਥਲਾ ਜਿਲ੍ਹੇ ਵਿਚ ਨਵੀਆਂ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਲਾਗੂ ਗੈਰ ਜ਼ਰੂਰੀ ਵਸਤਾਂ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਰਹਿਣਗੀਆਂ ਬੰਦ ਕਾਰ, ਟੈਕਸੀ ਵਿਚ ਕੇਵਲ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਕਰ ਸਕਣਗੇ ਸਫਰ 10 ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦਾ ਇਕੱਠ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਸ਼ਾਮ 6 ਵਜੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਬੰਦ ਹੋਣਗੇ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰ ਤੇ ਬੈਂਕ 50 ਫੀਸਦੀ ਸਮਰੱਥਾ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਨਗੇ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन