माँ सरस्वती शिक्षा का प्रकाश देने वाली देवी, दुनिया पर कृपा करे-बलविंदर सिंह धालीवाल -फगवाड़ा के अलग अलग स्थानों पर बसंत पंचमी के आयोजनों पर पहुंचे विधायक धालीवाल


फगवाड़ा 16 फरवरी (ध्रुव कलूचा) फगवाड़ा के अलग अलग स्थानो ओंकार नगर,पीपारंगी, शिव पुरी, जेसीटी कालोनी व मोहल्ला गोबिंदपुरा में बसंत पंचमी का पवित्र त्यौहार बड़ी श्रद्दा  व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटार्यड आईएएस) विशेष तौर पर उपस्थित हुए व मां सरस्वती का आर्शीवाद लिया।
                      उन्होंने मोहल्ला वासियों के साथ बसंत की खुशीया सांझी करते कहा कि बसंत पंचमी जहां मौसम में तबदीली का संकेत है। वहीं मां सरस्वती की पुजा अर्चना का दिन है। मां सरस्वती शिक्षा का प्रकाश देने वाली देवी है, जो अपने ज्ञान का प्रकाश देकर अज्ञान का अंधकार मिटाती है। वो मां सरस्वती के चरणों में अरदास करते है कि  समाज को शिक्षित होने का आर्शीवाद दे तथा दुनिया को कोरोना जैसी बीमारी से निजात दिलाने का आर्शीवाद भी दे। इस मौके ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव बुगगा, पीपीसीसी के पूर्व सचिव मनीष भारद्वाज, मीडीया एडवाईजर गुरजीत पाल वालिया, सुशील मैनी, पूर्व पार्षद बंटी वालिया,अविनाश गुप्ता, अमरजीत पीपारंगी,रानी पीपारंगी, मोहन लाल, हर्ष ओंकार नगर, सुनील पांडे, याद राम, श्रदा नंद,शरणजीत सिंह, रविंदर बब्बू,तिलक राज मट्टू, बलजीत कौर बूट्टर आदि मौजूद थे। अलग अलग स्थानों पर भजन मंडलीयों ने भजन कीर्तन किया तथा संगतो के लिए लंगर लगाए गए।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन