आखिर कैप्टन सरकार के विकास कार्यो पर पंजाब की जनता ने विश्वास की मोहर लगाई-धालीवाल -पंजाब में लोकल बाडीज चुनावों में कांग्रेस की जीत पर फगवाड़ा कांग्रेस ने बांटे लड्डू


फगवाड़ा 17 फरवरी (ध्रव कलूचा) फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) ने कहा लोकल बाडीज चुनावों में कांग्रेस की रिकार्ड तोड़ जीत असल में कांग्रेस पर जनता के विश्वास तथा कांग्रेस द्वारा करवाए गए विकास की जीत है। धालीवाल ने कहा कि वो शुरु से कहते आ रहे है कि किसानी बिल भाजपा का सूपड़ा साफ कर देंगे,जिसकी शुरुआत पंजाब में इस चुनावों से हो गई है। उन्होंने कहा कि आखिर पंजाब की लोकप्रिय व लोक हितैषी कैप्टन अमरेंदर सिंह की सरकार व उनके द्वारा किए विकास कार्यो पर पंजाब की जनता ने विश्वास की मोहर लगा कर साबित कर दिया कि सारा पंजाब कैप्टन साहिब के साथ खड़ा है। पंजाब की जनता ने विपक्ष के मुंह पर करारा तमाचा मारा है, जो जानबूझ कर गड़बड़ी का माहौल बना कर अपनी हार को छिपाने का रास्ता बना रहे थे। उन्होंने  साफ कर दिया कि यह चुनाव 2022 का सपष्ट संकेत है।
             फगवाड़ा गांधी चौंक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव बुगगा की अगुवाई में तथा हदियाबाद में कृष्ण कुमार हीरो,बोबी नाहर,मोनू चौधरी,गुरदीप दीपा,राम कुमार चढ्ढा व सुनील पराशर,त्रिलोक कुमार,लेखा कुमार की अगुवाई में लड्डू बांटे गए। कांग्रेस ने भंगड़ा डाल कर खुशी मनाई तथा पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़,विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल को बधाई दी। इस मौके मार्किट कमेटी चेयरमैन नरेश भारद्वाज, ब्लाक समिति चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई,वाईस चेयरमैन जगजीवन खलवाड़ा,पीपीसीसी के पूर्व सचिव मनीष भारद्वाज,विनोद वरमानी, मीडिया एडवाईजर गुरजीत पाल वालिया, जिला परिषद मैंबर निशा रानी,पूर्व पार्षद पदम देव सुधीर, विक्की सूद,दर्शन लाल धर्मशोत, दविंदर सपरा,जतिंदर वरमानी, ओम प्रकाश बिट्टू, धर्मवीर सेठी, सतीश सल्होत्रा, तेजिंदर बाबा, अश्वनी शर्मा, सीता देवी, शविंदर निश्चल, गुरप्रीत कौर जंडू, बोबी बेदी, दर्शन सिंह प्रिंस, गुरदीप गरेवाल, विजय बसंत नगर, संजीव टीटू, डा.रमन शर्मा, विक्की वालिया,रिंकू वालिया,सोनु पहलवान, धीरज घई,हरप्रीत सोनू,राम सांपला, विक्रम बघानिया, मुकेश भाटीया,गुरदियाल नानरा आदि समेत भारी गिनती में कांग्रेस नेता, अशोक कुलथम,मनमोहन सिंह मोहनी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन