छत्रपति सम्राट शिवा जी को शिव सेना ने उनकी पुण्य जयंती पर किया याद -शिवा का अदम्य साहस व युद्द कौशल आज भी एक मिसाल-गुरदीप सैनी


फगवाड़ा 19 फरवरी (ध्रुव कलूचा) छत्रपति सम्राट शिवा जी की पुण्य जयंती पर बहादुर योद्दा को नमन करने के लिए शिव सेना ने एक सभा सिटी कार्यलय रेलवे रोड पर प्रदेश युवा उपाध्यक्ष रुपेश धीर व सिटी प्रमुख रमन शर्मा की अध्यक्षता में की गई। जिसके प्रदेश सचिव गुरदीप सैनी विशेष रुप से उपस्थित हुए। सर्वप्रथम महान योद्दा को चरणों मे नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्पमालाए अर्पित की गई।
                           इस मौके गुरदीप सैनी ने कहा कि  मां भारती के महान सपूत शिवाजी महाराज एक महान योद्दा व कुशल प्रशासक थे जिन्होंने अपने पराक्रम,शौर्य व कुशल युद्द नीति के चलते मुगलो को छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने मराठा सम्राज्य की स्थापना की तथा छत्रपति सम्राट का दर्जा हासिल किया। प्रदेश यूथ उपाध्यक्ष रुपेश धीर व सिटी प्रमुख रमन शर्मा ने कहा कि शिवा जी का कहना था कि स्वतंत्रता वह वरदान है जिसको पाने का अधिकारी हर किसी को है।  नारी जाति के लिए उनके मन में बहुत सम्मान था,उनका कहना है कि मां बनना नारी का सबसे बड़ा मान है। इस मौके पर सौरभ शर्मा (जिला उपाध्यक्ष यूथ) मनोहर (सिटी उपाध्यक्ष),बलविंदर (कोषाध्यक्ष) राज कुमार (महासचिव), सन्नी राजपूत, हैरी, गोपी,पुनीत,लाडी, हरप्रीत,साहिल,मदारा,बबलू,बिल्ला, शामू,राहुल,मनदीप बहराम आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन