श्री राम के नाम पर हत्या क्यों-सर्व शक्ति सेना -रिंकू शर्मा कत्ल कांड की मुकम्मल जांच होकर सच्चाई सामने आए-पम्मा,बलदीप,पप्पा


फगवाड़ा 21 फरवरी (ध्रुव कलूचा) दिल्ली में राम भक्त रिंकू शर्मा की नृशंस हत्या का सर्व शक्ति सेना ने कड़ा नोटिस लिया है। सेना ने पूछा क्या हिंदूस्तान में श्री राम का नाम लेना ही गुनाह हो गया,श्री राम के देश में श्री राम के नाम पर हत्या क्यों, इसका जबाब केंद्र सरकार को देना चाहिए।
            सर्व शक्ति सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अवतार पम्मा,प्रदेश देहाती अध्यक्ष बलदीप भुल्लाराई, प्रदेश यूथ अध्यक्ष लखविंदर सिंह पप्पा ने कहा कि रिंकू एक धार्मिक ख्यालों वाला व्यक्ति था तथा धर्म के कामों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता था। उन्होंने कहा इन दिनों में श्री राम मंदिर के लिए चंदा इकट्टा कर रहा था जब मामूली तकरार के बाद एक विशेष समुदाय के लोगो ने उसका कत्ल कर दिया। उसके परिजनो का आरोप है कि जय श्री राम कहने के चलते उसकी हत्या कर दी गई। जबकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।  सर्व शक्ति सेना ने केंद्र सरकार से मांग की कि मामले की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया जाए जो मामले की सच्चाई को सामने लाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसे मामलो में लगाम कसने के लिए कठोर से कठोरतम कार्यवाही का प्रवधान किया जाना चाहिए तांंकि पुन: ऐसी घटना न हो। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपी काबू किए जाए।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन