श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व संबंधी शोभायात्रा में करेंगे हर संभव सहयोग : गुरदीप सिंह कंग


फगवाड़ा 22 फरवरी (ध्रुव कलूचा) शिरोमणी श्री गुरु रविदास मंदिर चक्क हकीम की प्रबंधक कमेटी के प्रधान दविन्द्र कुलथम एवं अन्य पदाधिकारियों ने आज शहर के प्रसिद्ध समाज सेवक एवं आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम के फगवाड़ा प्रधान गुरदीप सिंह कंग के कार्यालय में उनसे गुरु रविदास महाराज के 644वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा सबंधी विचार विमर्श करते हुए सहयोग के लिये कहा। जिस पर गुरदीप सिंह कंग ने हर तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया। दविन्द्र कुलथम ने बताया कि 26 फरवरी दिन शुक्रवार को मंदिर परिसर से दोपहर ठीक 12.00 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। उन्होंने समूह नगर निवासियों से इस शोभायात्रा में शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने की अपील की। इस दौरान गुरदीप कंग ने कहा कि धार्मिक उत्सवों को एक दूसरे के सहयोग से मनाया जाना चाहिए क्योंकि इससे आपसी भाईचारा मजबूत बनता है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सीनियर वाईस प्रधान जगननाथ कैले, अशोक भाटिया महासचिव, यश बरना प्रधान गुरु रविदास टाईगर फोर्स, रविन्द्र चक हकीम भी मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕਪੂਰਥਲਾ ਜਿਲ੍ਹੇ ਵਿਚ ਨਵੀਆਂ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਲਾਗੂ ਗੈਰ ਜ਼ਰੂਰੀ ਵਸਤਾਂ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਰਹਿਣਗੀਆਂ ਬੰਦ ਕਾਰ, ਟੈਕਸੀ ਵਿਚ ਕੇਵਲ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਕਰ ਸਕਣਗੇ ਸਫਰ 10 ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦਾ ਇਕੱਠ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਸ਼ਾਮ 6 ਵਜੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਬੰਦ ਹੋਣਗੇ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰ ਤੇ ਬੈਂਕ 50 ਫੀਸਦੀ ਸਮਰੱਥਾ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਨਗੇ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन