किसान आंदोलन पर कें द्र का रुख बेहद निराशाजनक-शिव सेना -बढ़ती महंगाई की मार में पिस रहा आम आदमी-गुरदीप सैनी,रुपेश धीर


फगवाड़ा 24 फरवरी (ध्रुव कलूचा) शिव सेना ने तीन महीने से दिल्ली सीमा पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे किसानों के मामले में केंद्र के रुख पर कड़ा एतराज जताया है। सेना ने कहा कि केंद्र सरकार समझे कि किसान आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है तथा काले कानून वापिस लिए बिना केंद्र का छुटकारा नही सकता। पंजाब में भाजपा अपना हाल देख ले।
                    शिव सेना के प्रदेश सचिव गुरदीप सैनी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष रुपेश धीर ने संयुक्त ब्यान में कहा कि किसान देश का अन्नदाता है तथा उसके इस तरह कडक़ती सर्दी में सडक़ो पर रुलने पर विश्व स्तर के नेताओं ने दुख जताया है तथा मोदी सरकार के हैंकड़बाजी वाले रुख के खिलाफ विश्व में लोग लामबंद हो रहे है। पर हैरानी है कि रिलायंस के टावर टूटने पर घडिय़ाली आंसू बहाने वाले मोदी साहिब को देश के अन्नदाता किसानों की मौत पर हमदर्दी का प्रक्टावा करने की आज्ञा के लिए अपने पुंजीपति दोस्तो की तरफ देखना पड़ रहा है। यहीं किसान परिवारों की बददुआ मोदी सरकार को ले बैठेगी। उन्होंने कहा कि शिव सेना हर कदम पर किसान भाईयों के साथ है तथा एक बार फिर मोदी सरकार से अपील करती है कि इस मुद्दे पर गंभीरता से पहलकदमी कर निपटाया जाए। सेना नेता सैनी व धीर ने देश में असमान छू रही महंगाई व पैट्रो कीमतो को मोदी सरकार का लोक मारू कदम बताया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी जो पहले ही कोरोना की मार से त्रस्त पड़ा है अब सिसकने लगा है तथा भूखे मरने की कागार पर है। भाजपाई जो पहले महंगाई को डायन बताते हुए सिलंडर उठाए यां प्याजो के हार पहने सडक़ो पर उतर कर नौंटकी करते थे अब इसके लिए नए तर्क देने में जुटे है। उन्होंने कहा कि यह जो पब्लिक है सब जानती है। इसका हिसाब जरुर लेगी।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕਪੂਰਥਲਾ ਜਿਲ੍ਹੇ ਵਿਚ ਨਵੀਆਂ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਲਾਗੂ ਗੈਰ ਜ਼ਰੂਰੀ ਵਸਤਾਂ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਰਹਿਣਗੀਆਂ ਬੰਦ ਕਾਰ, ਟੈਕਸੀ ਵਿਚ ਕੇਵਲ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਕਰ ਸਕਣਗੇ ਸਫਰ 10 ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦਾ ਇਕੱਠ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਸ਼ਾਮ 6 ਵਜੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਬੰਦ ਹੋਣਗੇ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰ ਤੇ ਬੈਂਕ 50 ਫੀਸਦੀ ਸਮਰੱਥਾ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਨਗੇ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन