अमरनाथ श्राईन बोर्ड के सीईओ से मिले श्री जट्टाधारी सेवा मंडल के सदस्य,यात्रा संबंधी की चर्चा अमरनाथ यात्रियों का रखा जाएगा पूरा ध्यान - सीइओ


फगवाड़ा 13 फरवरी (ध्रुव कलूचा) : करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र श्री अमरनाथ जी यात्रा जो इस साल जुलाई माह में होने जा रही है,हालांकि अभी तक यात्रा की तारीख की घोषणा नहीं हुई है । यात्रा को लेकर श्री जट्टाधारी सेवा मंडल फगवाड़ा के सदस्यों ने मंडल अध्यक्ष मुनीष चड्ढा की अध्यक्षता में अमरनाथ श्राईन बोर्ड के सीईओ नितिश्वर कुमार से बैठक की। बैठक दौरान सदस्यों ने अमरनाथ यात्रा दौरान भंडारे संबंधी आ रही परेशानियों संबंधी सीइओ नितिश्वर कुमार से बातचीत की।सदस्यों ने सीइओ नितिश्वर कुमार से अमरनाथ यात्रा पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल करने संबंधी विचार विमर्श किया।मंडल सदस्यों ने सीइओ नितिश्वर कुमार से मांग की है कि अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग बालटाल व पहलगांव में तत्काल पंजीकरण की सुविधा शुरू की जाए ताकि सभी श्रद्धालुओं को पंजीकरण संबंधी कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान मंडल सदस्यों की ओर से अमरनाथ श्राईन बोर्ड के सीईओ नितिश्वर कुमार को यात्रा संबंधी सेवा करने के लिए नये सुझाव भी दिए गए। बाबा अमरनाथ जी की फोटो देकर सन्मानित भी किया गया।वहीं नवनियुक्त सीइओ नितिश्वर कुमार ने सदस्यों को विश्वास दिलाया कि अमरनाथ यात्रा को यकीनी बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं व लंगर संस्थाओं को पेश आ रही परेशानियों का समाधान किया जाएगा। सीइओ नितिश्वर कुमार ने कहा कि शिव भक्तों की हर परेशानी का समाधान करना हमारा कर्तव्य है।इस अवसर पर पूर्व मेयर अरुण खोसला,मंडल सरपरस्त शिव कनौजिया,राज कुमार, कपिल गोगना,सुभाष शर्मा के अलावा अन्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन