शिव सेना ने कहा कि फगवाड़ा में धड़ल्ले से हो रही चाईना डोर की बिक्री जिला सिविल व पुलिस प्रशासन करे कार्यवाही-रुपेश धीर


फगवाड़ा 10 फरवरी (ध्रुव कलूचा) पंजाब में प्रशासनिक अनदेखी के चलते चाईना डोर की बिक्री निर्विघ्न जारी है तथा इस खूनी डोर से कई गंभीर हादसे हो चुके है। शिव सेना ने इसका सख्त नोटिस लेते हुए सरकार से मांग की कि इस खूनी डोर पर प्रतिबंध पूर्ण रुप से लागु किया जाए तथा डोर बेचने वालों पर इरादा कत्ल जैसी गंभीर धाराओं पर मामला दर्ज किया जाए।
              शिव सेना के प्रदेश सचिव गुरदीप सैनी, प्रदेश यूथ उपाध्यक्ष रुपेश धीर, सिटी प्रमुख रमन शर्मा,जिला यूथ अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने संयुक्त ब्यान में कहा कि इस खूनी डोर के चलते कही राहगीरों की गर्दन पर गंभीर चोटे आई है तथा कई मरने से बचे है,पर इसके बाबजूद भी प्रशासन इस ओर गंभीर नही है। उन्होंने लोगो से अपील की कि अपने बच्चों को यह डोर न लेकर दे तथा यदि गली मोहल्लों में कोई चोरी छिपे डोर बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। उन्होंने कहा कि सेना भी इस बारे में लोगो को जागरुक करती है कि ऐसे दुकानदारों की सूचना शिव सेना को दे तांकि उसके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करवा कर कीमती जानों के बचाया जा सके। सेना नेताओं ने डिप्टी कमीशनर कपूरथला व एस.एस.पी.कपूरथला से मांग कि इस पर प्रतिबंद के आदेश जारी किए जाए तथा उसको सख्ती से लागु भी करवाया जाए। इस अवसर पर जसवंत भुल्लाराई, मनदीप बहराम भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन