कोरोना का दोबारा बढ़ता प्रकोप चिंतनीय, सावधानी जरूरी : गुरदीप सिंह कंग


फगवाड़ा 28 फरवरी (ध्रुव कलूचा) फगवाड़ा में पिछले कुछ दिनों के दौरान कोरोना के बढ़ते केसों को चिंता का विषय बताते हुए आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम के फगवाड़ा के प्रधान एवं शहर के प्रसिद्ध समाज सेवक गुरदीप सिंह कंग ने आज यहां वार्तालाप में कहा कि बेशक कोरोना वैक्सीन का अविष्कार हो चुका है व सरकारी स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर वैक्सीन लगाने का काम शुरु हो चुका है लेकिन बिमारी की गंभीरता अभी कम नहीं हुई है। लोगों को इस वायरस की गंभीरता को समझना चाहिए। जब भी कोरोना केसों में कुछ कमी आती है तो लोग मास्क ओर सैनीटाइजर को भूल जाते हैं जो हानिकारक हो सकता है। प्रशासन द्वारा बताई शरीरिक दूरी सहित अन्य सावधानियों की ओर ध्यान देना चाहिए। घर के बजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा साथ ही उन्होंने अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाने की अपील भी की। गुरदीप सिंह कंग ने कहा कि आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम फगवाड़ा शाखा तथा लांयस क्लब फगवाड़ा सिटी इस आपदा काल में जरूतमंद लोगों के साथ है। जरूरत पडऩे पर कोई भी व्यक्ति सहायता के लिए संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि आवश्यक हुआ तो आने वाले दिनों में लोगों को जागरुक करने के लिये सैनीटाइजर व मास्क बांटने का क्रम शुरु किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन