भाजयुमों द्वारा चलाए जा रहे कोरोना वैक्सीन अवेयरनैस कार्यक्रम के जिला प्रभारी बने नितिन चढ्ढा -कोरोना वैक्सीन जागरुकता के लिए विशेष कैंप 20 मार्च को सिविल अस्पताल में-नितिन


फगवाड़ा 19 मार्च (ध्रुव कलूचा) कोरोना को लेकर भारत सरकार  देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी जी के कुशल नेतृत्व में शानदार काम कर रही है,संकट के समय में हर संभव सहायता के लिए सरकार आगे रही तथा कोरोना वैक्सीन के आने के बाद इसका लाभ जनजन तक पहुंचाने के लिए पूरी तनदेही से काम कर रही है। इस निश्चय को लेकर भाजपा की फ्रंटल फोर्स भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष भानू प्रताप राणा द्वारा कोरोना एवेयरनैस सैल का गठन किया है। जिसमें भाजपा प्रदेश सचिव राजेश हनी जो भाजयुमों के प्रभारी भी है को प्रभारी तथा अनुज छाहड़ीया (खन्ना) को सहप्रभारी लगाया गया है।  इस अवेयरनैस सैल ने जिला स्तर पर इस अभियान के चलाने के लिए जिला स्तर पर प्रभारी लगाए गए है। भारतीय जनता युवा मोर्चा  कपूरथला के जिला सचिव नितिन चढ्ढा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। नितिन चढ्ढा ने अपनी नियुक्ति के लिए केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ व भाजयुमों अध्यक्ष भानू प्रताप राणा के धन्यावाद किया है। ज्ञात हो कि नितिन चढ्ढा ने कोरोना संकट के दौरान लोगो तक राशन पहुंचाने,दवाईयों की आपूर्ति करने के मामले में अहम रोल अदा किया था। आज इस बात की जानकारी देते नितिन चढ्ढा ने बताया कि कोरोना जैसी घातक बीमारी की वैक्सीन अब देश में बन चुकी है। जिसको लेकर लोगो में तरह तरह की भ्रांतिया फैलाई जा रही है। पर वो साफ करना चाहते है कि देश में बनी कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित तथा प्रभावी है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी लोगो में जागरुकता के लिए भाजयुमों जिला अध्यक्ष सोनू रावलपिंडी की अगुवाई में 20 मार्च को सिविल अस्पताल में एक कैंप लगाया जा रहा है। जिसमें इस संबंध में लोगो को जानकारी दी जाएगी। चढ्ढा ने कहा कि कोई भी वैक्सीन लगवाना चाहता है तो वो अपना अधार कार्ड लाकर मिल सकता है तथा उसको वैक्सीन लगवाने में पूरी सहायता की जाएगी। यदि कोई बजुर्ग घर से नही आ सकता उसको भी उनके कार्यकर्ता घर से लाकर वैक्सीन लगवाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बीमारी का कोरोना वैक्सीन ही एक समाधान है,सावधानी के साथ तथा वैक्सीन लगवा कर ही इस बीमारी से निजात पा सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन