पंजाब पुलिस की ए.एस.आई प्रवेश रानी व 8 अन्य को रिटायरमैंट पर पुलिस विभाग ने दी विदायगी -एस.एस.पी. कंवरदीप कौर ने डीजीपी पंजाब की तरफ से सौंपा धन्यावाद पत्र -डी.एस.पी शाहबाज सिंह ने की सेवाओं की सराहना व भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं


फगवाड़ा : (ध्रुव कलूचा) फगवाड़ा ट्रैफिक विभाग में कार्यरत व 112 वुमैन हैल्पलाईन थाना सदर प्रभारी ए.एस.आई.प्रवेश रानी द्वारा स्वैच्छिक रिटायरमैंट लिए जाने के कारण पुलिस विभाग कपूरथला द्वारा पुलिस लाईन में विधीवत तौर पर 8 अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ विदायगी देकर रवाना किया गया। प्रवेश रानी ने करीब 28 साल तीन महीने पुलिस विभाग में सेवा देते हुए अलग थानों में काम किया है। पुलिस लाईन में समागम कपूरथला के डी.एस.पी.(पीबीआई व साईबर क्राईम) शाहबाज सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें प्रवेश रानी के साथ 8 अन्य पुलिस अधिकारियों को भी रिटायरमैंट पर विदायगी दी गई। जिला कपूरथला की एस.एस.पी.कंवरदीप कौर आईपीएस की ओर से पुलिस मुखी डी.जी.पी. पंजाब दिनकर गुप्ता की तरफ से विभाग में दी सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र दिया गया। इस मौके डीएपी शाहबाज सिंह ने रिटायर होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों की सेवाओं की सराहना करते कहा कि उन्होंने जिंदगी का बड़ा हिस्सा लोक सेवा के लिए पुलिस विभाग को दिया है। एक पुलिस मुलाजिम अपने दिन त्यौहार,अपने रिश्तेदारों की जिम्मेवारी का त्याग कर 24 घंटे विभाग मे रहे लोगो की सेवा में लगा रहता है। वो इसकी परवाह नही करता कि कौन क्या कहता है बल्कि सिर्फ डयूटी को अहमयित देते हुए अपने कर्तव्य का निर्वाह करता रहता है। आज रिटायरमैंट के बाद वो विभागी जिम्मेवारी से मुक्त होकर अपने परिवार के बीच परिवारिक जिम्मेवारियों को अच्छी तरह से निवाने के लिए आजाद है। वो एस.एस.पी.कंवरदीप कौर जी व सारे पुलिस विभाग की ओर से उनकी अच्छी रिटायरमैंट लाईफ के लिए शुभकामानए भेंट करते है। बाद में सम्मान चिन्ह देकर अधिकारियों को सम्मानित किया गया तथा बड़े शानदार ढंग से डी.एस.पी.शाहबाज सिंह ने खुद्द उनको पुलिस गाडिय़ों में बैठा कर शुभकामनाओं के साथ विभाग से विदा किया। इस मौके आर आई सुखजीत सिंह,एस.आई गुरमेज सिंह,एस.आई मनजीत सिंह,अवतार सिंह,एस.आई इंद्रपाल सिंह,अश्वनी दसौड़,कंचन बाला,अनिरुद् दसौड़,गगन राजपुरोहित समेत रिटायर होने वाले मुलाजिमों के परिवारिक सदस्य मौजूद थे।

Comments

  1. Oh,Good services rendered by Parvesh Rajni.May she live long.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन