महांशिव रात्रि पर सहयोग के लिए शिव सेना ने किया सबका धन्यावाद -फगवाड़ा शहर वासी,दुकानदार व प्रशासन बधाई के पात्र-गुरदीप सैनी,रुपेश धीर,रमन


फगवाड़ा 10 मार्च (ध्रुव कलूचा) महांशिव रात्रि के पावन पर्व पर शिव सेना द्वारा शहर वासीयों के सहयोग से निकाली गई शोभा यात्रा के लिए हर शहर वासी,दुकानदार व प्रशासन को सहयोग के लिए कोटि कोटि धन्यावाद देते हुए ,उन्हें बधाई के पात्र बताया है। शिव सेना के प्रदेश सचिव गुरदीप सैनी, प्रदेश यूथ उपाध्यक्ष रुपेश धीर, सिटी अध्यक्ष रमन शर्मा, सीनीयर नेता बब्बू चोपड़ा,विनोद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, कुलदीप सिंह शहरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,कमल गंगड़ ने बताया कि सेना को इस आयोजन के लिए जो सहयोग मिला है,वो उसके लिए हर शहरी के दिल से अभारी है। शहर वासियों,दुकानदार एसोसिएशनों ,समाजिक व धार्मिक संगठनों,राजसी आगुओं सबने शोभा यात्रा में बढ़ चढ़ कर सहयोग दिया व शिरकत कर भगवान भोले नाथ का आर्शीवाद लिया। उन्होंने कहा कि शिव सेना भगवान के चरणों में प्रार्थना करती है कि भोले नाथ कृपा करे तथा शहर को कोरोना के कोप से बचाए रखे तथा सभी परिवारों में खुशीयों की सौगात दे तथा सबको सेहतमंद जिंदगी प्रदान करे। उन्होंने विशेष रुप से फगवाड़ा पुलिस प्रशासन,एसपी फगवाड़ा सर्बजीत बाहिया व पूरी पुलिस टीम का विशेष रुप से धन्यावाद किया है। नगर निगम टीम ने भी शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में विशेष सहयोग दिया है। इस मौके पर  दिनेश बांसल, पुनीत कुमार, अमित कुमार,बूटा,हैरी, मोनू टेलर, विशाल कंडा, अश्वनी चंबा, अश्वनी शर्मा,कुलदीप दानी,सुनील जलोटा आदि शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन