सरकारी नलों में प्रात: दस बजे तक हो वाटर सप्लाई : खुल्लर/नेहरा * ए.एस.एम. सतिन्द्र सिंह की सेवाओं को सराहा


फगवाड़ा 27 मार्च (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम रजि. जिला कपूरथला के जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर एवं जिला महासचिव रमन नेहरा ने फर्द केन्द्र फगवाड़ा के असिस्टेंट सिस्टम मैनेजर सतिन्द्र सिंह से भेंट कर उन्हें फर्द केन्द्र में आम लोगों को पेश आने वाली मुश्किलों से अवगत करवाया। इस दौरान ए.एस.एम. सतिन्द्र सिंह ने फोरम के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि फर्द केन्द्र में आम जनता की सुविधा के प्रबंधों को और बेहतर बनाया जाएगा ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि अब लोगों को जमीन की फर्द लेने के लिये परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि विभाग की वैबसाईट  www.plrs.org.in पर फर्द को आसानी से डाऊनलोड करके घर बैठ प्रिंट लिया जा सकता है। खुल्लर तथा नेहरा ने सतिन्द्र सिंह के मिलनसार स्वभाव तथा कत्र्वय के प्रति उनकी समर्पित भावना की प्रशंसा की व साथ ही तहसीलदार मनदीप कौर तथा नायब तहसीलदार पवन शर्मा के कार्यों को भी सराहा। इस दौरान उन्होंने नगर निगम फगवाड़ा से पुरजोर मांग कर कहा कि घरों में वाटर सप्लाई प्रात: दस बजे तक सुनिश्चित बनाई जाए ताकि लोग आराम से नहाने-धोने का काम निपटा सकें। इस अवसर पर जिला चेयरमैन धनपाल सिंह गांधी, एस.के. अग्रवाल, दीपक शर्मा, प्रितपाल सिंह, सनी धीमान, विशाल वालिया, रविन्द्र सिंह, के.के. शर्मा, अमरजीत सिंह बसूटा, धीरज कुमार, अश्वनी बघानिया, सचिन सल्होत्रा, सचिन अरोड़ा, दीपक शर्मा, बलराज दुग्गल, लखबीर सिंह, संतोख सिंह, अरविन्द्र सिंह, सरबजीत सिंह, मोहन लाल आदि भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन