शहीदे आजम स.भगत सिंह,सुखदेव,राजगुरु को दी शिव सेना ने श्रदांजलि -शहीदों को याद न रखने वाली कौमें गर्क हो जाती है-रमन शर्मा


फगवाड़ा 23 मार्च (ध्रुव कलूचा) शहीदे आजम स.भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर शिव सेना ने सरकारी गाईडलाईनों मुताबिक एक संक्षिप्त समागम में श्रदांजलि देकर इन महान हुतात्माओं को नमन किया गया। समागम प्रदेश सचिव गुरदीप सैनी के दिशा निर्देशों पर सिटी अध्यक्ष रमन शर्मा, सिटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह,सिटी महासचिव राज कुमार राजा की अगुवाई में किया गया। इस मौके शिव सैनिकों ने उनके चित्र पर फूल मालाए अर्पित की। समागम में सिटी प्रमुख रमन शर्मा ने कहा कि आज देश को मिली आजादी जिसमें हम सब आजादी से रह रहे है,यह इन्हीं महान शहीदों की कुर्बानी का परिणाम है। जिन्होंने अपना सर्वस्व हमारे आज के लिए कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानीयों को याद न रखने वाली कौंमों को गर्क होने से कोई नही रोक सकता। शहीदों के दिखाए रास्ते पर चल कर ही युवा वर्ग एक शक्तिशाली व सेहतमंद समाज की सृजना में सहयोग कर सकता है। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि वे नशे जैसी लाहनत को त्याग कर समाज में अपना अच्छा स्थान बनाए। इस मौके पर  जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, कमल गंगड़,पुनीत ओंकार नगर, अमित ओंकार नगर, हरप्रीत हैरी, जशन,विशाल सैनी, निहाल सिंह नन्ही, अमन,पीयूष,दीपक,गुरनाम, राजा ढिल्लों, साहिल, बबलू राए, मोहित,रणवीर,अमित शर्मा आदि शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन