भगत सिंह के बलिदान दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर देश व समाज की भलाई में योगदान दें युवा : खुल्लर/नेहरा


फगवाड़ा 26 मार्च (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन  फोरम रजि. जिला कपूरथला इकाई की ओर से शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस पर रक्तदान शिविर ब्लड बैंक हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में लगाया गया। हैल्पिंग हैंड के सहयोग एवं फोरम के जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर व जिला महासचिव रमन नेहरा की संयुक्त अगवाई में आयोजित उक्त कैंप के दौरान 13 युनिट रक्तदान किया गया। इस प्रोजैक्ट के डायरैक्टर सचिन शर्मा थे। कैंप के आयोजन में हैल्पिंग हैंड के सचिव ललित मदान का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान वार्तालाप में फोरम के जिला महासचिव रमन नेहरा ने बताया कि उनकी संस्था जहां भ्रष्टाचार उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाती है वहीं समाज सेवा के कामों में भी बढ़चढ़ कर योगदान देती है। उन्होंने कहा कि भारत को आजाद करवाने में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का बहुमुल्य योगदान है जिन्होंने अपने प्राण न्योछावर करके अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करवाया। हमारा दायित्व है कि अपने महान शहीदों को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेकर देश तथा समाज की भलाई में अपना योगदान दें। इस दौरान ब्लड बैंक के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने फोरम के इस प्रयास की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि भगत सिंह जैसे महान शूरवीरों ने अपना जीवन बलिदान करके देश को आजाद करवाया अत: उनकी समृति में रक्तदान करना प्रशंसनीय है। इस अवसर पर धनपाल सिंह गांधी, एस.के. अग्रवाल, दीपक शर्मा, प्रितपाल सिंह, सनी धीमान, विशाल वालिया, रविन्द्र सिंह, के.के. शर्मा, अमरजीत सिंह बसूटा, धीरज कुमार, अश्वनी बघानिया, सचिन सल्होत्रा, सचिन अरोड़ा, दीपक शर्मा, बलराज दुग्गल, लखबीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕਪੂਰਥਲਾ ਜਿਲ੍ਹੇ ਵਿਚ ਨਵੀਆਂ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਲਾਗੂ ਗੈਰ ਜ਼ਰੂਰੀ ਵਸਤਾਂ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਰਹਿਣਗੀਆਂ ਬੰਦ ਕਾਰ, ਟੈਕਸੀ ਵਿਚ ਕੇਵਲ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਕਰ ਸਕਣਗੇ ਸਫਰ 10 ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦਾ ਇਕੱਠ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਸ਼ਾਮ 6 ਵਜੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਬੰਦ ਹੋਣਗੇ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰ ਤੇ ਬੈਂਕ 50 ਫੀਸਦੀ ਸਮਰੱਥਾ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਨਗੇ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन