कीमती लाल आनंद बने श्री बाबा लाल दयाल मंदिर कमेटी फगवाड़ा के चेयरमैन


फगवाड़ा : (ध्रुव कलूचा) श्री बावा लाल दयाल सेवक मंडली की ओर से श्री बावा लाल दयाल मंदिरहोशियारपुर रोड फगवाड़ा में मंदिर में  मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें बैठक में सर्वसम्मति से फैसले लिए गए। इस मीटिंग में कीमती लाल आनंद की 2 साल की प्रधान की अच्छी कारगुजारी को देखकर उन्हें मंदिर कमेटी का चेयरमैन बनाया गया और विकास कौछड को प्रधान नियुक्त किया गया। कीमती लाल आनंद ने अपने 2 साल के कार्यकाल में मंदिर में अधिक से अधिक धार्मिक कार्यों का आयोजन किया और गुरु प्रेमी संगत को श्री ध्यानपुर बाबा लाल जी दरबार में सेवा करने का अवसर भी प्रदान किया उनके कार्यकाल में मंदिर का एक-एक पैसा धार्मिक कार्यों के इलावा मंदिर कमेटी में जमा करवाया। श्री कीमती लाल लाल आनंद ने बताया कि उनका उद्देश्य गुरु सेवकों को धर्म प्रचार में ज्यादा से ज्यादा श्री बावा लाल दयाल महाराज जी के चरणों में उनकी सेवा में जोड़ना है श्री बावा लाल दयाल जी सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं। मौके पर मंदिर परिसर में संकीर्तन भी किया गया। इस मौके पर  चेयरमैन कीमती लाल आनंद ,अमर मल्होत्रा, बसंत कोछड़ ,  सतीश भाटिया, सुरेंद्र विग, जितेंद्र सोनी रमन वधावन,  मुकेश वधावन, रमन वधावन त्रिमूर्ति, कीर्ति रानी आनंद,  रजिंदर चाना, रवि आनंद, सरबजीत वडेरा, राजू आनंद, अशोक कुकरेजा, चंद्रमोहन कौड़ा,सुषमा सोनी चंद्रप्रभा विनोद बाला मल्होत्रा प्रिया वधावन ,रमा वधावन सुधा वधावन सुनीता शर्मा मीना विग, संतोष भाटिया  वंदना भावना व अन्य शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन