कांग्रेस को कोसने वालों को फूटी आंख नहीं सुहा रहा फगवाड़ा का विकास : आशु मारकंडा * कहा : विधायक धालीवाल को बदनाम कर निकाल रहे भड़ास


फगवाड़ा 16 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) जिला कपूरथला यूथ कांग्रेस के पूर्व उप प्रधान आशु मारकंडा ने पंजाब की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार द्वारा बुढापा पैन्शन पन्द्रह सौ रुपए प्रति महीना करने तथा महिलाओं को रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा को महिलाओं के प्रति कैप्टन सरकार का विशेष सम्मान बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने जनता से जो वायदे किये थे उन्हें लगभग पूरा किया जा चुका है जिसके  बल पर आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पहले से भी अधिक सीटें जीत कर कैप्टन सरकार सत्ता में शानदार वापिसी करेगी। फगवाड़ा में कांग्रेस द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों पर टिप्पणी करते हुए आज यहां युवा नेता विपन ठाकुर की उपस्थिति में कहा कि कुछ लोगों को फगवाड़ा का विकास फूटी आंख नहीं सुहा रहा इसीलिए अपनी भड़ास निकालते हुए विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनकी यह कोशिशें सफल नहीं होंगी क्योंकि शहरवासी जानते हैं कि जब से धालीवाल फगवाड़ा के विधायक बने हैं तब से हर वार्ड का संपूर्ण विकास बिना किसी पक्षपात के करवाया जा रहा है। कांग्रेस विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए विकास के चल रहे कामों में कमियां ढूंढ कर बाल की खाल निकालने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। आशु मारकंडा ने कहा कि फगवाड़ा नगर निगम चुनाव में हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल की बदौलत कांग्रेस पार्टी को ही बहुमत मिलेगा और मेयर भी कांग्रेस का ही बनेगा।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन