कोरोना काल में भी नगर निगम रेहड़ी, फड़ी वालों से धक्के से कर रहा वसूली-भाजयुमों -यदि निगम ने इस धक्केशाही को न रोका तो भाजयुमों रेहड़ी वालों को साथ लेकर करेगा रोष प्रदर्शन-नितिन चढ्ढा


फगवाड़ा 8 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) भारतीय जनता युवा मोर्चा के महा मंत्री नितिन चढ्ढा ने फगवाड़ा नगर निगम प्रशासन पर गरीब रेहड़ी,फड़ी वालों से जब्री वसूली करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कोरोना काल चल रहा है व लोगो के काम काज ठप्प पड़े है। गरीब आदमी को रोटी रोजी के लाले पड़े है। पर फगवाड़ा नगर निगम मुलाजिम प्रत्येक रेहड़ी,फड़ी व खोखे वालों से 700 रुपए से लेकर 1000 रुपए प्रति महीने के हिसाब से वसूली कर रहे है। जबकि उन्होंने फीस देकर बकायदा वार्षिक लाईसैंस भी बनवा रखे है। यदि मजबूर लोग तंगी से परेशान होकर इनकार करते है तो निगम कर्मी उनका समान उठा कर ले जाते है। उन्होंने शक प्रकट किया कि वसूली वाले तो कई लोगो को रसीद तक नहीं देते है। नितिन चढ्ढा ने कहा कि कोरोना के दौरान पंजाब सरकार ने इनके गुजर बसर के लिए कोई योजना नही बनाई , न ही कोई सहायता दी है। उल्टे निगम मुलाजिमों को इनके पीछे वसूली के लिए लगा दिए। दूसरी तरफ केंद्र सरकार है जिसने कोरोना दौरान गरीब लोगो की फ्री गेंहू,दाल व छोले दिए, काम काज को सैट करने के लिए 10-10 हजार रुपए का कर्ज दिया। पर प्रदेश सरकार के पास उनको लूटने तथा पीटने के अलावा कोई काम नहीं है। चढ्ढा ने साफ कहा कि अगर निगम ने यह धक्केशाही न रोकी तो युवा मोर्चा उनको इस लूट से बचाने के लिए आगे आएगा। मोर्चा रेहड़ी,फड़ी वालों को साथ लेकर रोष प्रदर्शन करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन