कमल राजपूत बने पंजाब हिन्द फोर्स बी.सी. सैल पंजाब के प्रधान * लाकडाऊन में व्यापारी वर्ग के हितों का रखा जाए ध्यान : बिन्नी कौड़ा


फगवाड़ा 10 मई (ध्रुव कलूचा) पंजाब हिन्द फोर्स की एक बैठक बिन्नी कौड़ा की अध्यक्षता में स्थानीय अणखी नगर में हुई। बैठक के दौरान फोर्स की मजबूती के लिए कमल राजपूत को बी.सी. सैल पंजाब का प्रधान मनोनीत किया गया। इसके  अलावा अमरीक सिंह को उपाध्यक्ष पंजाब जबकि सुरिन्द्र कुमार को फगवाड़ा शाखा का उप प्रधान नियुक्त किया गया। बिन्नी कौड़ा ने बताया कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को प्रेरणा मानकर राष्ट्रहित में काम करने वाली उनकी संस्था का राष्ट्रीय स्तर पर शीघ्र विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार द्वारा सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन लाकडाऊन की वजह से व्यापारी तथा दुकानदार वर्ग को जो आर्थिक हानि हो रही है उसका ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी दुकानों को दोपहर बारह से सांयकाल चार बजे तक खोलने की छूट सराहनीय है लेकिन यह समय और बढ़ाया जाना चाहिए क्योंकि इतना समय तो बड़े दुकानदारों को अपना समान सजाने और समेटने में ही व्यतीत हो जाता है। उन्होंने आम जनता से भी पुरजोर अपील कर कहा कि वे सरकारी हिदायतों का ध्यान रखें और मास्क, शरीरिक दूरी इत्यादि नियमों का पालन करते रहें ताकि पूर्ण लाकडाऊन की नौबत न आये। इस अवसर पर बलवीर कुमार, राजिन्द्र कुमार, ठेकेदार राजकुमार, साबी आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन