आल इंडियां एंटी करप्शन फोरम ने चन्द्रशेखर खुल्लर की अगवाई में सुमिन्द्र सिंह भट्टी के बतौर पी.सी.आर. इंचार्ज पदग्रहण पर किया स्वागत * भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा में कार्यरत है फोरम : रमन नेहरा


फगवाड़ा 10 मई (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला का एक प्रतिनिधिमण्डल फोरम के जिला कपूरथला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर एवं जिला महासचिव रमन नेहरा की अगवाई में फगवाड़ा के नवनियुक्त पी.सी.आर. इंचार्ज सुमिन्द्र सिंह भट्टी से मिला। इस दौरान नवनियुक्त अधिकारी को गुलदस्ता भेंट कर फोरम सदस्यों ने अपनी शुभकामना दी। प्रतिनिधिमण्डल में फोरम के जिला चेयरमैन धनपाल सिंह गांधी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट एस.के. अग्रवाल, अमरजीत सिंह बसूटा, अमरजीत सिंह गांधी, बलराज दुग्गल शामिल थे। खुल्लर व नेहरा ने सुमिन्द्र सिंह भट्टी को फोरम की गतिविधियों से अवगत करवाया तथा बताया कि समाज से फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिये उनकी संस्था उल्लेखनीय कार्य कर रही है। समाज सेवा के क्षेत्र में भी फोरम सक्रिय है। जिसके अन्तर्गत जरूरतमंदों को राशन भेंट करना, जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहयोग देना, रक्तदान शिविर लगाना और वाहन प्रदूषण चैकअप कैंप इत्यादि लगा कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करना इत्यादि शामिल है। पी.सी.आर. इंचार्ज भट्टी ने फोरम के पदाधिकारियों द्वारा समाज सेवा में डाले जा रहे योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना हर समर्थक नागरिक एवं संस्था का दायित्व है ताकि किसी का भी शोषण न हो सके। उन्होंने फोरम के पदाधिकारियों को पी.सी.आर. की ओर से सहयोग का भरोसा दिया। रमन नेहरा ने इस भेंट के पश्चात वार्तालाप में बताया कि सुमिन्द्र सिंह भट्टी ने फगवाड़ा के विभिन्न थानों में सेवाएं दी हैं तथा उनका व्यवहार जनता से हमेशा अच्छा रहा है। वे एक योग्य अधिकारी हैं तथा कत्र्वय के प्रति हमेशा समर्पित रहे हैं इसलिए पूर्ण विश्वास है कि बतौर पी.सी.आर. इंचार्ज वे फगवाड़ा वासियों को अपनी उत्तम सेवाएं देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन