फगवाड़ा में बाजार खोलने के मौजूदा समय को लेकर दुकानदारों ने जताया रोष * कहा : जालंधर की तरह नौ से तीन का हो बाजारों का समय


फगवाड़ा 20 मई (ध्रुव कलूचा) फगवाड़ा के दुकानदारों ने जिलाधीश कपूरथला से बाजारों का समय जालंधर की तर्ज पर प्रात: 9 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक करने की मांग की है। आज यहां वार्तालाप के दौरान फगवाड़ा के प्रमुख बाजारों के दुकानदारों राजेश अरोड़ा, ऋषभ अरोड़ा, दविन्द्र बिल्ला, सुभाष क्वात्रा, सनी ग्रोवर एवं संजीव अरोड़ा ने कहा कि 16 मई से फगवाड़ा के बाजार खोलने का जो समय सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक किया गया है वह बिल्कुल भी उचित नहीं है जिसे लेकर दुकानदारों में भारी रोष है। राजेश अरोड़ा ने कहा कि इतनी सुबह ब्रैड, दूध, फल, सब्जी इत्यादि की दुकानों पर तो लोग आते हैं लेकिन अन्य जरूरी समान की खरीददारी के लिए कोई भी सुबह सवेरे घर से नहीं निकलता। दविन्द्र बिल्ला एवं सुभाष क्वात्रा ने भी रोष भरे लहजे में कहा कि जब तक ग्राहक आना शुरु करते हैं तो समान समेटने का समय हो जाता है। जिसके बाद दोपहर एक बजे बाजार बंद करने का आदेश होता है। सनी ग्रोवर तथा संजीव अरोड़ा ने भी मौजूदा बाजार खुलने के समय को गलत बताया और कहा कि या तो बाजार खोलने का समय प्रात: नौ बजे से बाद दोपहर तीन बजे तक किया जाए वरना पूर्ण लाकडाऊन ही लागू कर दिया जाए क्योंकि आठ से एक बजे के बीच दुकाने खोलने से उन्हें किसी तरह की राहत मिलने की बजाय परेशानी ही होती है। समूह दुकानदारों में एक स्वर में कहा कि जब जालंधर में समय नौ से तीन हो सकता है तो फगवाड़ा में भी यही समय निर्धारित करने में प्रशासन को भला क्या दिक्कत है?

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन