कोविड संकट पर काबू पाने के लिए पुलिस की सख्ती जरूरी : चन्द्रशेखर खुल्लर * एस.एच.ओ. नवदीप सिंह का निलंबन उचित नहीं : रमन नेहरा


फगवाड़ा 7 मई (ध्रुव कलूचा) एक सब्जी विक्रेता के टोकरे को लात मारने को लेकर निलंबित किए गए थाना सिटी प्रभारी नवदीप सिंह के समर्थन में अब फगवाड़ा की समाज सेवी संस्थाएं भी आवाज बुलंद करने लगी हैं। गुरुवार को कुछ कांग्रेसी नेताओं द्वारा नवदीप सिंह की पुन: बहाली की मांग के बाद आज आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला के प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर तथा जिला महासचिव रमन नेहरा ने भी कहा कि कोविड-19 संकट की इस विकट परिस्थिति में एस.एच.ओ. नवदीप सिंह का निलंबन उचित नहीं है। उक्त पदाधिकारियों का मानना है कि प्रशासन तथा पुलिस द्वारा बार-बार अपील के बावजूद लोग मिन्नी लाकडाऊन को महत्व नहीं दे रहे हैं। बाजारों में बेतहाशा भीड़ लगी रहती है और रेहडिय़ों पर शरीरिक दूरी तथा मास्क पहनने जैसी हिदायतों का ख्याल नहीं रखा जा रहा। कुछ दिन पहले कई सारे सब्जी विक्रेता प्रशासन द्वारा किये टैस्ट में कोरोना पाजिटिव आये थे जो स्थिति की गंभीरता को समझने के लिए काफी है। रमन नेहरा ने कहा कि वे सब्जी विक्रेता के टोकरे को लात मारने का समर्थन हरगिज नहीं करते लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जनता का सहयोग न मिलने पर अधिकारी आपा खो बैठते हैं। एस.एच.ओ. नवदीप सिंह ने भी अपनी गलती पर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारी का पुराना रिकार्ड बिल्कुल साफ है और फगवाड़ा में बहुत कम समय में उन्होंने कानून व्यवस्था को लागू करने की दिशा में सराहनीय कार्य किए हैं जिसे देखते हुए उनका निलंबन रद्द किया जाना चाहिए क्योंकि नवदीप सिंह की छवि एक मेहनती, ईमानदार और कत्वर्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी की रही है। एक कत्र्वयनिष्ठ अधिकारी के इस प्रकार निलंबन से अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल भी गिरेगा। खुल्लर तथा नेहरा ने फगवाड़ा वासियों से पुरजोर अपील कर कहा कि वे मिन्नी लाकडाऊन को गंभीरता से लें और बाजारों में बिना वजह भीड़ न लगायें। लोगों के सहयोग से ही कोविड-19 कोरोना संकट को दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर उदय खुल्लर, रणबीर सिंह बोबी, प्रितपाल सिंह, धनपाल सिंह गांधी, के.के. शर्मा, अमरजीत सिंह बसूटा, मोहन लाल, सरबजीत सिंह, एस.के. अग्रवाल, अमरजीत सिंह गांधी, अश्वनी बघानिया, बलराज दुग्गल, दीपक शर्मा, स्वर्ण सिंह, सचिन सल्होत्रा, लखबीर सिंह, धीरज कुमार, वी.पी. सिंह अरोड़ा, संतोख सिंह, अरविन्द्र सिंह, सचिन शर्मा, सनी धीमान, सचिन अरोड़ा, कुलदीप कुमार, विशाल वालिया आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन