खत्री-अरोड़ा वैल्फेयर बोर्ड का गठन कैप्टन सरकार का सराहनीय कदम : रमन नेहरा *कहा : समाज के आर्थिक व समाजिक उत्थान में होगा लाभ


फगवाड़ा 7 मई (ध्रुव कलूचा) पंजाब की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार द्वारा राज्य में खत्री-अरोड़ा वैल्फेयर बोर्ड का गठन किये जाने की सराहना करते हुए आज खत्री समाज वैल्फेयर सोसायटी फगवाड़ा रजि. के प्रधान रमन नेहरा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का समूह खत्री समाज की तरफ से आभार प्रकट कर कहा कि बोर्ड के गठन से प्रदेश के करीब 35 लाख खत्री भाईचारे से संबंधित नागरिकों का आर्थिक, समाजिक तथा राजनीतिक सशक्तिकरण होगा। खत्री समाज काफी समय से यह मांग कर रहा था जिसे पूरा करके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने अपना वायदा निभाया है जिसके लिए खत्री समाज कैप्टन सरकार का ऋणि है। उन्होंने कहा कि खत्री समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने तथा समस्याओं का उचित हल करवाने में बोर्ड की उल्लेखनीय भूमिका रहेगी। यह बोर्ड खत्री-अरोड़ा समाज तथा सरकार के मध्य एक पुल का काम करेगा। खत्री समाज जो कि मुख्यत: व्यापार से जुड़ा है इसका पंजाब के आर्थिक ढांचे की मजबूती में उल्लेखनीय योगदान रहा है लेकिन सरकारों की अन्देखी के चलते आज खत्री समाज खुद आर्थिक व समाजिक पिछड़ेपन का शिकार बन चुका है। जिसे लेकर समाज में काफी निराशा पाई जा रही थी लेकिन बोर्ड के गठन के बाद अब खत्री-अरोड़ा समाज का उत्थान संभव हो सकेगा। रमन नेहरा ने बताया कि खत्री सभा मोगा के अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर जो कि उच्च कोटि के प्रवक्ता एवं निष्काम समाज सेवी हैं उन्होंने ही गत 30 मार्च को खत्री भलाई बोर्ड बनाने की मांग करते हुए पंजाब सरकार को ई-मेल पत्र भेजा था। नेहरा ने एडवोकेट विजय धीर को खत्री-अरोड़ा वैल्फेयर बोर्ड का चेयरमैन बनाने की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार से मांग की। इस अवसर पर चन्द्रशेखर खुल्लर, बिन्नी कौड़ा, रणबीर दुग्गल, बृज भूषण जलोटा, अमित बहल, बैजनाथ कपूर, संजीव सभ्रवाल, बृजमोहन पुरी, शीतल कोहली, अनिल सोनी, अनिल बहल, महिन्द्र सेठी, अशोक सेठी, सतपाल सेठी, डा. यश चोपड़ा ने भी खत्री-अरोड़ा वैल्फेयर बोर्ड के गठन का स्वागत किया।

Comments

  1. ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਮੁਬਾਰਕਾਂ
    ਜਸਪਾਲ ਮਹਿਤਾ (ਜੱਸੀ)
    ਬਠਿੰਡਾ।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन