शिव सेना हिन्दुस्तान ने हवन यज्ञ कर मनाई आप्रेशन ब्लू स्टार की बरसी * पंजाब एक बार फिर नाजुक दौर से गुजर रहा : मनीष सूद * दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की शहादत को भी किया नमन



फगवाड़ा 6 जून (ध्रुव कलूचा) शिवसेना हिंदुस्तान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी के दिशा निर्देशों पर हर साल की तरह आज भी आप्रेशन ब्लू स्टार की बरसी को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान हवन यज्ञ का आयोजन कर आतंकवाद के काले दौर में शहीद हुए भारतीय फौज के जवानों, पुलिस बल के अलावा आप्रेशन ब्लू स्टार के दौरान श्री हरिमंदिर साहिब में शहीद हुए निर्दोष हिन्दू-सिखों एवं काले दौर में आतंकवाद का शिकार बने मासूम नागरिकों को श्रधा सुमन भेंट किये गए। इसके अलावा दिल्ली की सीमाओं पर वरगला कर बिठाये गए किसानों की शहादत, कोरोना काल में अपनी ड्यूटी निभाते मेडिकल स्टाफ तथा पुलिस के जवानों के बलिदान को भी नमन किया और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। शिव सेना हिन्दुस्तान के प्रदेश उप प्रमुख मनीष सूद ने कहा कि पंजाब आज फिर बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहा है। विदेशी ताकतें मृतप्राय: खालिस्तानी आंदोलन को पुनर्जीवित करने में जुटी हुई हैं। यही समय है कि सभी पंजाबियों को आपसी एकता और भाईचारे की मिसाल का प्रदर्शन करते हुए इन ताकतों को मूंह तोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि शिव सेना हिन्दुस्तान हमेशा देश हित में चट्टान की तरह खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। हिन्दू सिख एकता में दरार डालने की हर कोशिश को नाकाम किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान ऋषि कुमार, ब्लाक उप प्रधान नवी सिंह, ट्रांसपोर्ट सेल फगवाड़ा ते प्रधान सुक्खा, हरभजन सिंह, निक्का उप प्रधान ट्रांसपोर्ट सेल, बल्ली, प्रणव, विक्की, बलवीर, राणा, बब्बू आदि उपस्थित थे। आयोजित समागम के दौरान प्रशासन द्वारा जारी कोविड नियमों  का पालन किया गया व शिव सैनिकों की उपस्थिति को सीमित रखा गया।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन