शिव सेना ने यूथ अध्यक्ष अदित्य ठाकरे का जन्मदिन मनाया -युवा पीढ़ी नशे से दूर रह कर समाज भलाई के काम करे-रुपेश धीर,रमन शर्मा


फगवाड़ा 13 जून (ध्रुव कलूचा) शिव सेना ने आल इंडिया के यूथ अध्यक्ष अदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर एक समारोह का आयोजन प्रदेश सचिव गुरदीप सैनी के दिशा निर्देश पर प्रदेश युवा उपाध्यक्ष रुपेश धीर व सिटी प्रमुख रमन शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया,जिसमें प्रदेश प्रैस सचिव कमल सरोज व हैरी विशेष रुप में शामिल हुए। समारोह दौरान केक काट कर सभी को बधाई दी गई तथा युवा अध्यक्ष अदित्य ठाकरे की लंबी उम्र की दुआ की गई। इस मौके रुपेश धीर व रमन शर्मा ने अपने संबोधन में युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वो नशे से दूर रह कर समाज भलाई के लिए अग्रसर हो तथा सेहतमंद समाज की स्थापना में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि शिव सेना एक राष्ट्रवादी सोच वाली संस्था है तथा शिव सेना संबंधी फैलाई जा रही भ्रांतियों से दूर रह शिव सेना में शामिल हो कर देखे। उन्होंने कहा कि शिव सेना प्रत्येक धर्म का सम्मान करने वाली एक राष्ट्रीय पार्टी है जिसमें जाति,धर्म व सियासत का कोई सवाल नही है। कोई भी युवा जो सिर्फ देश की अखंडता व एकता में विश्वास रखते हुए समाज भलाई के कार्य करना चाहता है वो शिव सेना का सदस्य बन सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महांमारी के चलते सरकार द्वारा अलग अलग समय पर जारी गाईडलाईन को मानने के लिए युवा वर्ग पहल करे तथा दूसरो को भी प्रेरित करे। बीमारी से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल अवश्य करे तथा दूसरो को भी प्रोत्साहित करे। इस मौके पर भारी गिनती में युवा नेता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन