सर्व नौजवान सभा ने करवाया नशों के विरुद्ध जागरूकता सैमीनार नशों के खात्मे में देश का मार्ग दर्शक बना पंजाब : एस.पी. सरबजीत सिंह बाहिया * पार्क में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश


फगवाड़ा 9 जुलाई (ध्रुव कलूचा) पंजाबिओ जागो, नशे त्यागो विषय पर सर्व नौजवान सभा (रजि.) की ओर से एक सैमीनार सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व में स्थानीय गुरू हरगोबिन्द नगर स्थित ब्लड बैंक में करवाया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के तौर पर पहुँचे सरबजीत सिंह बाहिया एस.पी. फगवाड़ा ने अपने विचार पेश करते हुए कहा कि पंजाब में नशा खत्म करने के लिए पुलिस फोर्स ने विशेष मुहिम चलाई है परन्तु इस मुहिम को सफल बनाने के लिए आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। इस मुहिम में महिलाएं विशेष योगदान दे सकती हैं व समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस समय पंजाब नशों का खात्मा करने की दिशा में अन्य राज्यों के मुकाबले काफी आगे है और पूरे देश के लिए मार्ग दर्शक की भूमिका निभा रहा है। इस सैमीनार की अध्यक्षता करते हुए थाना सदर फगवाड़ा में बतौर ट्रेनी एस.एच.ओ. तैनात डी.एस.पी. बबनदीप सिंह (पी.पी.एस.) ने पंजाब पुलिस की तरफ से चलाई जा रही नशों को करो न मुहिम में सभी को शामिल होने की अपील की। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पंजाब प्रवक्ता अवतार सिंह मंड ने कहा कि नशे मानवता को सेंक की तरह खोखला कर रहे हैं। एडवोकेट संतोख लाल विर्दी ने नशों के खात्मे के लिए नशे के सौदागरों को सजा देने के साथ ही समाजिक सेवा लगाने का सुझाव दिया। आम आदमी पार्टी के एस.सी. विंग जिला कपूरथला के प्रधान संतोष कुमार गोगी ने कहा कि नशे समाज का कोढ़ हैं जिसे मिटाने में सभी को योगदान देना होगा। इस दौरान भजन सिंह विर्क, बलदेव राज कोमल, रविन्द्र सिंह राय व अंजलि राजपूत ने कविताओं के जरिये नशा त्यागने का संदेश दिया। इस सैमीनार में कपूरथला से विशेष तौर पर पहुँचे समाज सेवक गुरबचन सिंह जो कि पंजाब पुलिस में ए.एस.आई. तैनात हैं, उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि लोगों के सहयोग बिना नशे के खिलाफ मुहिम संपूर्ण नहीं हो सकती। प्रिंसीपल गुरमीत सिंह पलाही ने पुलिस के साथ ही समाज सेवी संस्थाओं को भी नशे के विरुद्ध जागरूकता मुहिम चलाने का आह्वान किया। सभी वक्ताओं ने सर्व नौजवान सभा और खास तौर पर सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह की तरफ से किये इस प्रयास को सराहनीय बताया व नशे के खिलाफ जागरुकता लाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने सभा की गतिविधियों की जानकारी दी व सैमीनार में उपस्थित प्रत्येक गणमान्य से अपील कर कहा कि नशों के विरुद्ध मुहिम को घर-घर पहुँचाने का हर संभव प्रयास करें। मंच संचालन हरजिन्द्र गोगना लैक्चरर ने किया। जगजीवन खलवाड़ा उप चेयरमैन मार्किट समिति ने सभी का आभार प्रकट किया। सभा की ओर से गणमान्यों को समृति चिह्न भेंट करके सम्मानित भी किया गया। सैमीनार के बाद पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए भगवान परशुराम पार्क गुरू हरगोबिन्द नगर फगवाड़ा में पौधे लगाए गए। इस मुहिम का शुभारंभ एस.पी. फगवाड़ा सरबजीत सिंह बाहिया ने करवाया। इस अवसर पर मनदीप कौर, तृप्ता शर्मा पूर्व पार्षद, परस राम शिवपुरी, बलजिन्द्र सिंह पूर्व सरपंच फतेहगढ़, बलजीत कौर बुट्टर, गुरदीप सिंह तूली, प्रितपाल कौर तूली, इन्द्रजीत सिंह बसरा, रजनी बाला समाज सेविका, गुरपाल सिंह पूर्व सरपंच पलाही, सुखविन्दर सिंह पलाही, साहबजीत साबी, जशन मेहरा, राजा, मनदीप कुमार, आर.पी. शर्मा, जगजीत सेठ, गुरप्रीत कौर टीचर, सुखजीत कौर टीचर, चेतना राजपूत, दविन्दर कौर, गुरचरन विक्की हदियाबाद, बी.एच.खान, रमन नेहरा, अशोक मेहरा, डा. नरेश बिट्टू, कुलबीर बावा, हरविन्दर सिंह, मनमीत मेवी, नरिन्दर सैनी, भिंडर पटवारी, बूटा सिंह, परविन्दरजीत सिंह, रेनू, सेजल, दविन्दर, सोनी, पूजा, रूबी, प्रिया, परमिन्द्र आदि उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन