पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शाहकोट के भाजपा वर्करों में विशेष उत्साह : लोकेश नारंग


फगवाड़ा 3 जुलाई (ध्रुव कलूचा) आगामी वर्ष 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा शाहकोट विधानसभा हलके के इंचार्ज नियुक्त किए एडवोकेट लोकेश नारंग ने शाहकोट में भाजपा वर्करों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बारे विचार विमर्श किया। उन्होंने शाहकोट की राजनीतिक गतिविधियों तथा क्षेत्र के मुद्दों के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त करने के पश्चात उनमें चुनाव को लेकर जोश का संचार किया तथा कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की लोकप्रियता तथा देश हित में किये जा रहे कार्यों के बल पर ही पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। पंजाब एक सीमांत क्षेत्र है जहां पाकिस्तान की ओर से माहौल बिगाडऩे की अक्सर कोशिश जारी रहती है जिसे देखते हुए पंजाब के लोग अब प्रदेश स्तर पर भाजपा को सत्ता सौंपन के पक्षधर हैं। इससे पूर्व शाहकोट पधारने पर भाजपा के जिला प्रधान सुदर्शन सोबती, महासचिव संयम मैसन, मंडल प्रधान संजीव सोबती, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज राहुल कौशल, कन्वीनर विवेक शर्मा तथा महासचिव राजिन्द्र कुमार गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकताओं की ओर से हलका इंचार्ज लोकेश नारंग का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। फगवाड़ा वापिस लौट कर पत्रकारों से वार्तालाप में एडवोकेट लोकेश नारंग ने कहा कि शाहकोट के भाजपा कार्यकर्ता इस बार पार्टी के अकेले चुनाव लडऩे के फैसले को लेकर उत्साहित हैं। बूथ स्तर के छोटे कार्यकर्ताओं में भी विधानसभा चुनाव को लेकर भारी उत्साह है।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन